अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच की मांग और इसी मुद़दे पर शिवसेना संजय राउत से विवाद के बाद चर्चा में अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिर शिवसेना को चुनौती दी है कि मुंबई आ रही हूं, रोक सको तो रोक लो। हिमाचल प्रदेश के मंडी से निकलने से पहले कंगना ने ट्वीट कर लिखा-रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूँगी ना डरूंगी, ना झुकूँगी। गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।
इससे पहले कंगना की कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आने के बाद अपने पैतृक घर मंडी से मुंबई के लिए बुधवार तड़के रवाना हो गई हैं। वह चंडीगढ़ से फ्लाइट के जरिए मुंबई जाएंगी। घर से निकलने से पहले कंगना ने हमीरपुर जिले के कोठी इलाके में एक मंदिर में पूजा की। जानकारी के अनुसार वह चंडीगढ़ से 12:20 बजे की फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी।
मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत का दो बार कोरोना टेस्ट किया गया। कंगना का कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया पहला सैंपल सही नहीं पाया गया। इसके बाद कंगना का दूसरा सैंपल लिया गया, जिसमें कोरोना निगेटिव पाई गईं। मंडी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा, अभिनेत्री कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले करणी सेना ने ऐलान किया है कि मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी। करणी सेना यहां कंगना के स्वागत और सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। बुधवार सुबह जब कंगना रवाना हुईं तो करणी सेना के सूरज पाल अमू ने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मुंबई में कंगना रनौत की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी करणी सेना, रोक सको तो रोक लो।
कंगना के मुंबई को लेकर दिए गए बयान की वजह से उनके और महाराष्ट्र सरकार के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत के साथ भी उनकी जुबानी जंग जारी है। कंगना के मुंबई की तुलना पीओके से करने को लेकर शिवसेना ने उनके खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि वह कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...