Google Analytics Meta Pixel कंगना मंडी से हुईं रवाना, मुंबई में स्वागत करेगी करणी सेना - Ekhabri.com

कंगना मंडी से हुईं रवाना, मुंबई में स्वागत करेगी करणी सेना

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्‍ध मौत की जांच की मांग और इसी मुद़दे पर शिवसेना संजय राउत से विवाद के बाद चर्चा में अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिर शिवसेना को चुनौती दी है कि मुंबई आ रही हूं, रोक सको तो रोक लो। हिमाचल प्रदेश के मंडी से निकलने से पहले कंगना ने ट्वीट कर लिखा-रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूँगी ना डरूंगी,  ना झुकूँगी। गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।

इससे पहले कंगना की कोरोना रिपोर्ट नेगिटिव आने के बाद अपने पैतृक घर मंडी से मुंबई के लिए बुधवार तड़के रवाना हो गई हैं। वह चंडीगढ़ से फ्लाइट के जरिए मुंबई जाएंगी। घर से निकलने से पहले कंगना ने हमीरपुर जिले के कोठी इलाके में एक मंदिर में पूजा की। जानकारी के अनुसार वह चंडीगढ़ से 12:20 बजे की फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी।

मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत का दो बार कोरोना टेस्ट किया गया। कंगना का कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया पहला सैंपल सही नहीं पाया गया। इसके बाद कंगना का दूसरा सैंपल लिया गया, जिसमें कोरोना निगेटिव पाई गईं। मंडी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा, अभिनेत्री कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले करणी सेना ने ऐलान किया है कि मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी। करणी सेना यहां कंगना के स्वागत और सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। बुधवार सुबह जब कंगना रवाना हुईं तो करणी सेना के सूरज पाल अमू ने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मुंबई में कंगना रनौत की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी करणी सेना, रोक सको तो रोक लो।

Read Also  पुणे फिल्म संस्थान और टीआइएसएस में दिखाई गई बीबीसी की डाक्यूमेंट्री

कंगना के मुंबई को लेकर दिए गए बयान की वजह से उनके और महाराष्ट्र सरकार के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत के साथ भी उनकी जुबानी जंग जारी है। कंगना के मुंबई की तुलना पीओके से करने को लेकर शिवसेना ने उनके खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि वह कंगना के ड्रग कनेक्शन की जांच करेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *