सूरजपुर- कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में लाइफ लाइन एक्सप्रेस के ओपीडी सेंटर पार्वती कॉलेज में आयुष्मान भारत एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है इसके लिए हितग्राहियों को अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लाया जाना आवश्यक होगा ।जिले के समस्त आयुष्मान कार्ड से वंचित हितग्राहियों से अपील की जाती है की मौके का फायदा उठाते हुए अपना आयुष्मान कार्ड निःशुल्क पावती कॉलेज पार्वती नर्सिंग कॉलेज सिलफिली मदनपुर में बनवाना सुनिश्चित करें लाईफ लाईन एक्सप्रेस में सुविधा लेने हेतु ओपीडी पंजीयन की सुविधा पार्वती नर्सिंग कॉलेज मदनपुर, सिलफिली में की गई है। सर्जरी योग्य मरीजों एवं उनके परिजनों के ठहरने खाने एवं परिवहन की व्यवस्था जिला प्रशासन एवं लाईफ लाईन एक्सप्रेस प्रबंधन के द्वारा कराया जायेगा। लाईफ लाईन एक्सप्रेस पंजीयन एवं ऑपरेशन की जानकारी हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थाओं जैसे उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एवं सूरजपुर शहरी क्षेत्रवासीगण आयुष चिकित्सा अस्पताल सूरजपुर में ले सकते है। लाईफ लाईन एक्सप्रेस में होने वाली स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार से संबंधित जानकारी अपने विकासखण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय, खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, शहरी क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से भी समन्वय कर प्राप्त कर सकते हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...