स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पांच हमर क्लिनिकों का किया निरीक्षण, जल्द सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रायपुर में 52 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का हमर क्लिनिक के रूप में होगा उन्नयन
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स और बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
रायपुर- स्वास्थ्य विभाग हमर अस्पताल और हमर लैब के बाद अब हमर क्लिनिक के माध्यम से रायपुरवासियों के स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से रायपुर के 52 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का हमर क्लिनिक के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज शहर के पांच हमर क्लिनिकों का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। उन्होंने अधोसंरचनागत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए सभी व्यवस्थाएं जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हमर क्लिनिक में मिलने वाली सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही लोगों की पहुंच को सुगम बनाने विजिबिलिटी बोर्ड्स (Visibility Boards) और मार्गदर्शक पट्टिकाएं लगाने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने आज शाम रायपुर में राजेन्द्र नगर, छत्तीसगढ़ नगर, राठौर चौक, कबीर नगर और मंगल बाजार गुढ़ियारी के हमर क्लिनिक पहुंचकर उन्नयन कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में शहरी स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रदीप टंडन भी इस दौरान मौजूद थे। श्री सिंहदेव ने कबीर नगर हमर क्लिनिक के निरीक्षण के दौरान अपने ब्लड-प्रेशर की जांच भी करवाई। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को हमर क्लिनिक का रूप दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तर्ज पर शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में भी ज्यादा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रदेश भर के विभिन्न नगरीय निकायों जिनमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत शामिल हैं, 182 हमर क्लिनिक शुरू किए जा रहे हैं। पूर्व में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व जांच की सुविधाएं प्रदान की जाती थीं। अब यहां अच्छी अधोसंरचना के साथ चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स, बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डॉटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति कर संपूर्ण इलाज की सुविधा विकसित की जा रही है। हमर क्लिनिकों में मरीजों के लिए 70 तरह की दवाईयों की व्यवस्था की जा रही है। हमर लैब के सहयोग से जांच की जरूरत वाले मरीजों को जांच की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 26, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 27, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
By User 6 /
July 26, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...
By User 6 /
July 28, 2026 /
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
By User 6 /
July 27, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
By User 6 /
July 28, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...