Google Analytics Meta Pixel रमन सरकार में ताकतवर नौकरशाह रहे अमन सिंह पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा - Ekhabri.com

रमन सरकार में ताकतवर नौकरशाह रहे अमन सिंह पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने पूर्ववर्ती रमन सरकार में ताकतवर नौकरशाह रहे अमन सिंह पर शिकंजा कसा है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने अमन सिंह से करीब सात घंटे पूछताछ की। ईओडब्ल्यू ने उनको होली के बाद फिर तलब किया है।

 

 

अमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिह के प्रमुख सचिव थे। अमन ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने अमन सिंह को समन भेजा था। अमन सिंह सोमवार को ईओडब्ल्यू के दफ्तर पहुंचे। डीजी ईओडब्ल्यू डीएम अवस्थी ने अमन सिंह से पूछताछ की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी मामले में जांच चल रही है, इसलिए विस्तार से जानकारी नहीं दी जा सकती है।

 

 

हाई कोर्ट ने अमन सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि याचिका पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता नहीं है, लिहाजा नियमानुसार निचली अदालत में जमानत आवेदन पेश करें। मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिगल बेंच में हुई। जस्टिस पांडेय ने कहा कि तय मापदंडों के आधार पर पहले निचली अदालत में जमानत आवेदन लगाया जाना चाहिए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में अमन सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट में मामला दायर करने की बात कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया था।

 

 

सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी शिकायत
सामाजिक कार्यकर्ता उचित शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह व उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए राज्य शासन से जांच की मांग की थी। उचित शर्मा ने अमन सिंह पर पद का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार करने, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, मनी लांड्रिग और विदेशी निवेश का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू और एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई प्रारंभ की थी। जांच एजेंसियों की कार्रवाई को चुनौती देते हुए अमन सिंह व यास्मीन सिंह ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रोक लगाने की मांग की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *