Google Analytics Meta Pixel 30 से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान - Ekhabri.com

30 से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान

महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन, महिला बाल एवं विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया हुई शामिल

5 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गैस एवं चूल्हा, महिला स्व सहायता समूह को 11 लाख रूपये से अधिक रूपये का बांटे ऋण

बलौदाबाजार-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा सिमगा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हथबंद में वृहद महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमति अनिला भेड़िया शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होनें 30 से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया। इसके अतिरिक्त उन्होनें 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों को 5 नग गैस एवं चूल्हा तथा सक्षम एवं महिला कोष योजना के तहत विभिन्न स्व सहायता समूह को 11 लाख रूपये से अधिक रूपये का ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा,कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल,छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सविता ठाकुर, पूर्व विधायक बलौदाबाजार जनक राम वर्मा, पूर्व विधायक दुर्ग प्रतिमा चंद्राकर, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या उपस्थित थे।इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा प्रदेश की महिलाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहीं हैं और आगे भी बढ़ रहीं हैं। महिलाएं खेती किसानी से लेकर आसमानी रास्तों में (हवाई जहाज उड़ाकर) देश की सेवा कर रहीं है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण योजना संचालित की है। इस योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों की बैंक खातें में एकमुस्त राशि का भुगतान किया जाएगा। मंत्री भेड़िया ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टाप सेंटर भी कुशलता पूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। इन सेंटरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे महिलाओं को निश्शुल्क विधिक चिकित्सा एवं परामर्श और आश्रय दिया जा रहा है। भेड़िया ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं सशक्त और सामर्थ्य हैं। आगे भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ को कुपोषण से मुक्त कराने एवं महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य मुहैया कराने लगातार बेहतर कार्य कर रहे है। हमारी सरकार ने बहुत ही संवेदनशील है। हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय साढ़े छह हजार से बढ़ाकर दस हजार रूपये कर दिए गए है। जिले में महिला बाल विकास विभाग की कार्यों की प्रशंसा की है। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस दौरान मंत्री अनिला भेड़िया ने विभागो के लगे स्टालों का अवलोकन किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा बनाए देसी व्यंजनो का स्वाद लिया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *