सरोवर की खुदाई और मेड़ बंधान और पिचिंग कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश
रायपुर -मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी के कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने आज मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम बंजी में निर्माणाधीन अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। यह तालाब 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मिट्टी की कठोरता परखने के लिए कलेक्टर ने स्वयं फावड़ा से मिट्टी की खुदाई की। मिट्टी की नरम परत को देखते हुए कलेक्टर ने उपस्थित रोजगार सहायक, सब इंजीनियर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस काम को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एक सप्ताह के भीतर इस काम को पूरा कराने के लिए मनरेगा के श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। मेड़ बंधान काम को अच्छी तरीके से करने के साथ पीचिंग वर्क कराने के निर्देश दिए। महुआ बीन रही महाविद्यालय की छात्रा को परीक्षा के दिए टिप्स- अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान 100 मीटर की दूरी पर रास्ते पर महुआ बीन रहे एक परिवार के सदस्यों से कलेक्टर ने मुलाकात की। उन्होंने महुआ पेड़ों के आधिपत्य और इससे प्राप्त होने वाले आय के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने महुआ बीन रही कॉलेज की छात्रा सुलोचनी सिंह से उसकी पढ़ाई के बारे में विस्तार से चर्चा की और परीक्षा के संबंध में उपयोगी टिप्स दिए। छात्रा ने बताया गया कि वह विवेकानंद कॉलेज मनेंद्रगढ़ बीए अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही हैं। कलेक्टर ने हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र के संबंध में छात्रा को जानकारी दी। उपयोगितावाद, साम्यवाद, पूंजीवाद, अतिरिक्त मूल्य के सिद्धांत, प्लेटो-अरस्तु के आदर्श राज्य के सिद्धांत, प्लेटो-अरस्तु के मूलभूत सिद्धांतों राज्य के संप्रभुता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रा को अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने, मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...