Google Analytics Meta Pixel फडणवीस की पत्नी को एक करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश, फैशन डिजाइनर गिरफ्तार - Ekhabri.com

फडणवीस की पत्नी को एक करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश, फैशन डिजाइनर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को एक करोड़ रुपये की रिश्वत पेशकश करने और धमकाने के आरोप में फैशन डिजाइनर अनिक्षा जयसिघानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अमृता की शिकायत पर 20 फरवरी को मालाबार हिल थाने में अनिक्षा नाम की एक फैशन डिजाइनर के खिलाफ आइपीसी की धारा 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आईएएनएस के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि मालाबार हिल पुलिस स्टेशन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फैशन डिजाइनर अनिक्षा जयसिघानी के भाई अक्षन को हिरासत में ले लिया है, जबकि उनके सट्टेबाज पिता अनिल जयसिघानी फरार बताए जा रहे हैं।

 

 

 

वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी के अनुसार, अनिक्षा पिछले 16 महीने से अमृता के संपर्क में थी और उनके घर भी जाती थी। पुलिस को दिए अपने बयान में अमृता ने कहा कि वह अनिक्षा से पहली बार नवंबर 2021 में मिली थीं। अधिकारी ने कहा कि अनिक्षा ने दावा किया कि वह डिजाइनर है। उसने उपमुख्यमंत्री की पत्नी से सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके द्वारा डिजाइन किये हुए कपड़े पहनने का अनुरोध किया था, ताकि उसके उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद मिले।

 

 

 

अधिकारी ने कहा कि अमृता का विश्वास हासिल करने के बाद, अनिक्षा ने कुछ सटोरियों के बारे में जानकारी देने की पेशकश की और दावा किया कि इससे वे पैसे कमा सकते हैं। उसने अपने पिता को एक पुलिस मामले में बचाने के लिए अमृता को सीधे तौर पर एक करोड़ रुपये की पेशकश की। इसके बाद महिला ने कथित तौर पर अमृता को एक अज्ञात नंबर से वीडियो क्लिप, वायस संदेश्ा और कई लिखित संदेश भेजे। अधिकारी ने कहा कि अनिक्षा और उसके पिता ने अप्रत्यक्ष रूप से अमृता को धमकी दी और उनके खिलाफ साजिश रची।

Read Also  विदेश मंत्री जयशंकर की पीसी दिखाने पर कनाडा ने लगाया था बैन

 

 

 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनकी पत्नी अमृता फडणवीस को रिश्वत देने और ब्लैकमेल करने के प्रयास से संबंधित मामले में उचित जांच की जाएगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद फडणवीस ने यह बात कही। पवार ने खबरों में आए इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस डिजाइनर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, उसने अपने राजनीतिक संबंधों का रौब दिखाते हुए कहा कि अगर उसके फरार पिता के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए तो वह उन्हें परेशानी में डाल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *