अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध के मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में नाकरोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने फिर मुंबई में बड़े ड्रग पैडलर के घर छापेमारी की है। एनसीबी की टीम ने सूर्यदीप मेहरोत्रा नामक ड्रग पैडलर के घर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया है। एक दिन पहले ही एनसीबी ने मुंबई और गोवा में कार्रवाई कर सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे पूछताछ के बाद एनसीबी के हाथ कई बड़े सबूत लगे थे। ड्रग पैडलर सूर्यदीप, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का स्कूल फ्रेंड है और उसके कई चैट सामने आए हैं। सूर्यदीप को थोड़ी देर में एनसीबी दफ्तर लाया जा सकता है।
रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन में पकड़े सात ड्रग्स पैडलरों को आज ACMM कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा है। सात में से एक आरोपी गोवा से गिरफ्तार हुआ था। जिन लोगों की पेशी है उनके नाम हैं- करमजीत सिंह आनंद उर्फ केजे, ड्वैन फर्नांडीस, संकेत पटेल, अंकुश अरजेंका, संदीप गुप्ता, आफताब फतेह अंसारी और क्रिस कोस्टा।
सबसे अहम गिरफ्तारी हुई ड्रग पेडलर केजे उर्फ करमजीत की। 23 साल के केजे से गांजा और चरस मिला। दादर से एंथोनी समेत दो ड्रग पेडलर पकड़े गए। इनसे भी आधा किलो गांजा मिला। पवई से अंकुश अरनेजा को दबोचा गया, जो केजे से ड्रग्स लेता था। गोवा से क्रिश कोस्टा पकड़ा गया। इन गिरफ्तारियों के बाद ड्रग कनेक्शन की तस्वीर काफी कुछ साफ होती जा रही है।
ड्रग रैकेट चार बडे़ खिलाड़ी सामने आए हैं। करमजीत उर्फ केजे, जैद विलात्रा, अनुज केशवानी और अंकुश अरनेजा। करमजीत रैकेट का बड़ा खिलाड़ी था। उसने दस बार सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत के जरिये सुशांत तक ड्रग पहुंचाई। शोविक के कुछ और राजदार भी कॉल डिटेल के आधार पर एनसीबी के रडार पर आ गए हैं।
केजे के जरिए सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को ड्रग्स मिलती थी। इसके बाद शोविक और रिया से होते हुए सुशांत तक। एंथनी भी कई बार दीपेश और मिरांडा को ड्रग देता था जो सुशांत तक पहंचती थी। पूरा रैकेट ये था कि क्रिस कोस्टा से ड्रग केसवानी तक आती थी। कैजान मिडिलमैन था। उससे ड्रग करमजीत को मिलती और फिर आगे जाती।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...