ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया है। हमले में दूतावास के भवन को नुकसान हुआ है। उग्र प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए स्प्रे पेंट से दीवारों पर भड़काऊ नारे भी लिख दिए हैं। अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।
सैन फ्रांसिस्को में खालिस्तान की मांग वाले नारे लगाते हुए आए प्रदर्शनकारियों ने पहले बलपूर्वक सिक्युरिटी बैरियरों को हटाया और उसके बाद वहां पर अपने साथ लाए झंडे लगा दिए। इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोहे की राड से दूतावास भवन के दरवाजों और खिड़कियों पर प्रहार कर उन्हें नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। दो दूतावासकर्मियों ने जल्द से प्रदर्शनकारियों के झंडों को हटा दिया लेकिन तोड़फोड़ की गतिविधियों को रोक पाने में वे विफल रहे। सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने घटना पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।
फाउंडेशन फार इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस) के पदाधिकारियों ने कहा है कि लंदन के बाद सैन फ्रांसिस्को में हुई घटना से हम हैरान हैं। कुछ कट्टरपंथी अलगाववादियों ने इन भारतीय मिशनों पर हमले किए हैं। इनसे कड़ाई से निपटा जाना चाहिए। भारतीय समुदाय के नेता अजय भुटोरिया ने खालिस्तान समर्थकों के उग्र प्रदर्शन की कड़ी निदा की है। कहा है कि इस घटना से भारत और अमेरिका के संबंधों के लिए खतरा पैदा हुआ है। साथ ही भारतीय समुदाय की शांत और सद्भाव वाली छवि को भी नुकसान पहुंचा है। भुटोरिया ने भारतीय समुदाय से एकजुट होने और स्थानीय प्रशासन से तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अमेरिका से जताया कड़ा विरोध
पहले आस्ट्रेलिया, फिर ब्रिटेन और अब अमेरिका। एक के बाद इन तीनों देशों की सरकारों के समक्ष भारत ने वहां स्थित भारतीय दूतावासों और मिशनों पर खालिस्तान समर्थकों के हमले पर कड़ा विरोध जताया है। सोमवार को विदेश मंत्रालय ने दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत को समन कर बुलाया और सैन-फ्रांसिस्को स्थित भारतीय कांसुलेट पर हुए हमले पर अपनी नाराजगी का इजहार किया। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने भी अमेरिकी विदेश मंत्रालय के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है।
भारत ने अमेरिका से सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि इस तरह की घटना दोबारा ना हो। सनद रहे कि एक दिन पहले ही भारत ने ब्रिटेन के उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को बुलाकर लंदन स्थित उच्चायोग पर खालिस्तान समर्थकों के हमले पर अपनी चिंता जताई थी। इसके पहले आस्ट्रेलिया में भी खालिस्तान समर्थकों ने भारत के ब्रिस्बेन स्थित वाणिज्य दूतावास में परेशानी पैदा की थी जिसकी वजह से उसे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...