Google Analytics Meta Pixel ​​​​​लंदन में भारतीय दूतावास के सामने गूंजा "भारत माता की जय" - Ekhabri.com

​​​​​लंदन में भारतीय दूतावास के सामने गूंजा “भारत माता की जय”

ब्रिटेन में भारतीय दूतावास पर खालिस्तान समर्थकों के हमले के बाद प्रवासी भारतीय समुदाय के कई समूह “इंडिया हाउस” के बाहर जमा हुए और उन्होंने भारतीय मिशन के प्रति अपनी एकजुटता जताई। इस दौरान भारतीय मूल के करीब 200 लोग “भारत माता की जय” के नारे लगा रहे थे और साथ-साथ ही “जय हो” और “मेरा रंग दे बसंती चोला” जैसे गानों पर डांस कर रहे थे। उन्होंने तिरंगा भी लहराया। इस प्रदर्शन को “वी स्टैंड बाई हाई कमीशन आफ इंडिया” का नाम दिया गया।

 

 

इस दौरान “आई लव माई इंडिया” की धुन भी बजाई जा रही थी। इस आयोजन में महिलाएं, पुरुष और बच्चे यानी सभी शामिल हुए। वहीं मेट्रोपालिटन पुलिस ने उन्हें व्यस्त सड़क पर भीड़ लगाने से रोका। ओवरसी.ज फ्रेंड्स आफ बीजेपी के प्रमुख कुलदीप शेखावत ने कहा कि यह भारत के समर्थन में जमा हुई भीड़ है। देशभक्ति के नारे लगा रही है और गीत गा रही है। सभी लोग उत्सव के मूड में है क्योंकि वे भारत के उच्चायोग के समर्थन में उतरे हैं।

 

 

 

प्रदर्शन में शामिल भारतीय छात्रा रश्मि सामंत ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ दिन पहले शांतिपूर्ण विरोध की आड़ में खालिस्तानी यहां आए और तिरंगे की बेअदबी करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हम भारतीय भावना दिखाने के लिए बड़ा झंडा लेकर आए हैं। हम यूं ही सिर झुकाकर अपमान नहीं सहेंगे, हम लड़ेंगे। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है लेकिन अन्य आरोपितों को भी पकड़ना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Read Also  पाकिस्तान की तरक्की और अमीरी अब अल्लाह के भरोसे

 

 

 

 

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हमारे दूतावास में स्थायी सुरक्षा होनी चाहिए। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने सोमवार शाम को “इंडिया हाउस” में प्रवासी भारतीयों के साथ एक बैठक भी की और इस हमले के बाद भारतीय समुदाय के नेताओं की चिताओं का समाधान करने का प्रयास किया। भारतवंशियों के साथ इस बैठक के बाद भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया-“रविवार को उच्चायोग पर हमले के बाद उनकी एकजुटता की सराहना करता हूं।”

 

 

गौरतलब है कि खालिस्तानी झंडे लहराते और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को रविवार शाम उतारने का प्रयास किया था। घटना के बाद हिंसक उपद्रव के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस बीच भारतीय उच्चायोग की इमारत पर एक अतिरिक्त तिरंगा भी लगाया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *