Google Analytics Meta Pixel ​​​​​उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला व पूर्व मुख्यमंत्री कृष्णा समेत 50 को पद्म सम्मान - Ekhabri.com

​​​​​उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला व पूर्व मुख्यमंत्री कृष्णा समेत 50 को पद्म सम्मान

विभिन्न् क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 से अधिक विभूतियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें छह दशक से राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और संप्रग सरकार में विदेश मंत्री रहे एसएम कृष्णा और जाने-माने वास्तुविद् बालकृष्ण दोषी (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण तो उद्योग क्षेत्र में आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। एसएम कृष्णा बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। दोषी को वास्तुकला के प्रति उनके सरल और पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण के लिए जाना जाता था।

 

 

पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की गई थी। इनमें तीन युगल मामलों समेत कुल 106 पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। युगल मामले में पुरस्कार एक ही माना जाता है। शेष विभूतियों को अगले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पूरी सूची में देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला इस मायने में अलग हैं कि वह परिवार के चौथे व्यक्ति हैं जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण मिला था, माता राजश्री बिड़ला को 2011 में पद्म भूषण दिया गया था। जबकि रिश्तेदार जीपी बिड़ला को 2006 में सम्मानित किया गया था।

 

 

 

इस वर्ष पद्म भूषण की सूची में उद्योग जगत से वह अकेले व्यक्ति हैं। बिड़ला ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके परिवार को राष्ट्र निर्माण और ट्रस्टीशिप की भावना ने हमेशा रास्ता दिखाया है। बिड़ला समूह उन पहले उद्योग समूहों में शुमार है जिसने विदेश में उद्यम स्थापित किए और व्यापक वैश्विक उपस्थिति हासिल की। समूह की कंपनियां छह महाद्वीपों के 36 देशों में संचालित हैं जिनमें लगभग 1.4 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं।

Read Also  NDA ने राष्ट्रपति से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

 

 

आध्यात्मिक गुरु कमलेश डी. पटेल व गायिका कल्याणपुर को भी पद्म भूषण
देश की प्रख्यात पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर, जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर कपिल कपूर और आध्यात्मिक गुरु कमलेश डी. पटेल को भी पद्म भूषण सम्मान से विभूषित किया गया। कपूर को भारतीय ज्ञान व्यवस्था को एकीकृत करके और समर्पित संस्थानों की स्थापना करके उच्च शिक्षा को स्वदेशी बनाने के प्रयास के लिए जाना जाता है। कमलेश डी. पटेल हार्टफुलनेस मूवमेंट के संस्थापक हैं और उन्होंने कान्हा शांति वनम विकसित किया है जो दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्रों में से एक है। सुमन कल्याणपुर ने चार दशक के अपने करियर में हिंदी, मराठी और 11 अन्य भाषाओं में अनगिनत हिट गीत गाए हैं।

 

 

राकेश झुनझुनवाला व आरिज खंबाटा को मरणोपरांत पद्मश्री
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में स्टाक मार्केट के दिग्गज निवेशक रहे दिवंगत राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत पद्मश्री दिया गया है। यह सम्मान उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने प्राप्त किया। पद्मश्री से सम्मानित हस्तियों में बैगा चित्रकला की प्रसिद्ध कलाकार जोधइया बाई बैगा, छत्तीसगढ़ की पंडवानी व पंथी कलाकार ऊषा बारले, जैव विविधता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले केरल के आदिवासी किसान रमन चेरुवायल, गुजरात की माता नी पचेड़ी कला को संरक्षित-प्रोत्साहित करने वाले भानुभाई चुनीलाल चितारा, संकुरात्रि फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी संकुरात्रि चंद्रशेखर शामिल रहे।

 

 

 

संकुरात्रि फाउंडेशन ने बड़ी संख्या में ग्रामीण छात्रों को शिक्षित किया है और 37 लाख से ज्यादा लोगों को आंखों का इलाज उपलब्ध कराया है। शीतल पेय ब्रांड रसना के संस्थापक दिवंगत आरिज खंबाटा को भी मरणोपरांत पद्मश्री प्रदान किया गया है। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।

Read Also  नीतीश ने कहा-केंद्र से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे

 

 

सिद्धी आदिवासी समाज की हिरबाईबेन ने फैलाई झोली
गुजरात के सिद्धी आदिवासी समाज से संबद्ध हिरबाईबेन का नाम जब पद्मश्री सम्मान के लिए बुलाया गया तो वह भावुक हो उठीं। पहले तो प्रधानमंत्री के सामने पहुंचीं और झोली फैलाते हुए कहा कि कभी किसी ने सिद्धी की ओर देखा तक नहीं था, लेकिन आपने बिन मांगे झोली भर दी। पहली बार देश में राष्ट्रपति भी आदिवासी समाज की महिला हैं और शायद इसी नाते हिरबाई इतनी भावुक नजर आईं कि प्रोटोकाल की परवाह नहीं करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु को गले लगाने की कोशिश भी की और कंधे को सहलाया।

 

 

छह जिलों की विभूतियों को पहली बार पद्म सम्मान
पद्म पुरस्कार ग्रहण करने वाली 50 से अधिक विभूतियां देश के 40 जिलों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इनमें से छह जिले ऐसे हैं जिनकी किसी विभूति को पहले पद्म पुरस्कार नहीं मिला था। ये हैं- अनाकापल्ले और काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), उमरिया (मध्य प्रदेश), रत्नागिरि (महाराष्ट्र), खोवई (त्रिपुरा) और चिक्काबल्लापुर (कर्नाटक)। पुरस्कार पाने वालों में 10 शख्सियतों की उम्र 90 वर्ष से अधिक और 14 की उम्र 80 वर्ष के आस-पास है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *