अमेरिका में बड़ी संख्या में छंटनी के शिकार भारतीयों समेत विदेशियों के लिए राहत भरी खबर है। अमेरिका ने घोषणा की है कि बिजनेस या टूरिस्ट वीजा बी-1 व बी-2 पर जाने वाले लोग वहां नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं और साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। लेकिन नई नौकरी से पहले संभावित कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने वीजा स्थिति बदल ली है।
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा कि सामान्यतया गैर-आप्रवासी कर्मचारी नौकरी से निकाल दिए जाने के बाद इन विकल्पों के बारे में नहीं जानते हैं। वे समझते हैं कि 60 दिन की तय अनुग्रह अवधि में अमेरिका छोड़ने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। यूएससीआईएस का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब अमेरिका की गूगल, माइक्रोसाफ्ट व अमेजन जैसी तकनीकी कंपनियों ने हजारों विदेशी तकनीकी कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। इनमें बड़ी संख्या में भारतीय शामिल हैं।
नौकरी से निकाले जाने के बाद इनके सामने 60 दिन की अनुग्रह अवधि के भीतर दूसरी नौकरी या अमेरिका छोड़ने का डर सताए हुए है। लेकिन अब इन्हें यूएससीआईएस के प्रस्ताव से राहत मिल सकती है। हालांकि, इस बीच राष्ट्रपति आयोग ने नौकरी से निकाले गए एच-1बी वीजा धारकों के लिए अनुग्रह अवधि 180 दिन बढ़ाए जाने की सिफारिश की है। लेकिन इसे स्वीकार किए जाने व लागू होने की प्रक्रिया में समय लग सकता है।
क्या है बी-1, बी-2 व एच-1बी वीजा
बी-1 और बी-2 वीजा को सामन्यतया बी वीजा के नाम से जाना जाता है। अमेरिका में यह बड़े पैमाने पर जारी किया जाता है। बी-1 वीजा अमेरिका में कम अवधि के लिए बिजनेस की अनुमति देता है, जबकि बी-2 वीजा को यात्रा के उद्देश्य से जारी किया जाता है। वहीं, एच-1बी वीजा ऐसे विदेशी लोगों को जारी किया जाता है जो तकनीकी रूप से उच्च प्रशिक्षित होते हैं और अमेरिकी कंपनियां उन्हें सीमित अवधि के लिए नियुक्त करती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...