Google Analytics Meta Pixel पीएम आवास योजना का अफसर बताकर की ठगी - Ekhabri.com

पीएम आवास योजना का अफसर बताकर की ठगी

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का झांसा देकर भिलाई में दर्जनों लोगों से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सुपेला में बाकायदा इसके लिए दफ्तर का संचालन भी किया जा रहा है। लोगों को झांसे में लेकर उनसे रुपये ऐंठने के बाद दफ्तर का चक्कर कटवाते थे। चिंगरी पारा, नेहरू भवन के पीछे रहने वाले राकेश चौसरे (26) ने ज्योति सोनी, मकसूद , रेशमा खातून व शाहिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सुपेला पुलिस ने मामले में 34, 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

नेहरू भवन सुपेला स्थित राकेश मोबाइल का संचालक राकेश चौसरे ने सुपेला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास लेना था। उसके परिचित रमेश खंडारे से पता चला कि ज्योति सोनी नाम की महिला प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने का काम करती है। इसकी जानकारी होने के बाद राकेश पांच रास्ता सुपेला स्कूल के पीछे स्थित मुद्रा फाइनेंस में ज्योति सोनी से 2020 में मुलाकात की।

 

 

 

लिस्ट दिखाकर लिया झांसे में

ज्योति सोनी ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास मकान दिलाने का काम रेशमा खातून उसका लड़का शाहिद एवं मकसूद के साथ मिलकर करती है। उसने राकेश को एक लिस्ट भी दिखाई जिसमें मकान लेने वालों का नाम लिखा हुआ था। राकेश उसकी बातों में आ गया और मकान लेने की इच्छा जताई। तक ज्योति सोनी ने और किसी को भी मकान की जरूरत हो तो बता देना। इस दौरान उसने एक मकान का ढाई लाख रुपए रेट बताया।

Read Also  बिजली की समस्या बनी इंजीनियरों के गले कि फांस

 

 

 

50 रुपये के स्टांप पर इकरारनामा
इसके बाद राकेश ने ज्योति सोनी के आफिस मुद्रा फाइनेंस एक इकरारनामा 50 रुपए के स्टांप पेपर के माध्यम से 29-12-2020 को किया। इसके बाद पहली बार 76000 रुपए 7 जनवरी 21 को फोन पे के माध्यम से ज्योति सोनी को दिया। इसके बाद अलग अलग किस्तों में 2 लाख 50 हजार रुपए दे दिया गया। इसके बाद ज्योति सोनी ने राकेश की मां यशोदा चौसरे के नाम से 55,850 रुपए की रसीद नगर पालिक निगम भिलाई की पावती के रूप में 15 जनवरी 21 को दिया। इस दौरान ज्योति सोनी ने उसके साथी मकसूद को नगर निगम का अधिकारी बताया और रेशमा को निगम का कर्मचारी बताया।

 

 

रुपये लेने के बाद नहीं दिलाया आवास

राकेश ने अपनी शिकायत में बताया कि रकम लेने के बाद ज्योति सोनी ने आज तक आवास नहीं दिलाया। यही नहीं रुपये वापस मांगने से भी वापस भी नहीं कर रही हैं। फोन करने पर जवाब नहीं देती थी तथा फोन भी बंद कर देती थी। इस तरह का व्यवहार देखकर समझ आया कि ज्योति सोनी ने रेशमा खातून ,शाहिद ,मकसूद के साथ मिलकर मेरे साथ प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर रकम लेकर मकान और पैसा न देकर मेरे साथ धोखाधड़ी की है।

 

 

 

झूठे केस में फंसाने की दी धमकी
बार – बार पैसा मांगने पर एक बार 10 हजार रुपये दिए उसके बाद फिर से घुमाने लगे। यही नहीं झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देने लगे थे। राकेश ने बताया कि ज्योति सोनी ने मकसूद रेशमा खातून व शाहिद ने मिलकर रत्ना वर्मा, रजनी, आनंद दास मानिकपुरी, रमेश मोतीराम खंडारे, ललिता देवी, सरिता ,सतीशच्रंद घोड़े व मीना राम को भी प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगा है। सुपेला पुलिस ने इस मामले में चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *