Google Analytics Meta Pixel गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ देखकर उतारा मौत के घाट - Ekhabri.com

गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ देखकर उतारा मौत के घाट

रामनवमी के दिन जंवारा विसर्जन के लिए शीतला तालाब सुपेला गई दो बहनों पर एक बदमाश ने चाकू से वार कर दिया। दोनों बहनें नाबालिग हैं। घटना में बड़ी बहन के सीने पर चाकू पड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी छोटी बहन को एक बार चाकू पड़ने के बाद वो तालाब में कूद गई और उसकी जान बच गई।

 

 

 

गुरुवार की दोपहर करीब तीन इंदिरा नगर सुपेला निवासी आरोपी महेश यादव (20) ने दुर्गा सुपेला निवासी सुमन साहू (15) और उसकी छोटी बहन सरिता साहू (14) को चाकू मार दिया। आरोपी और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन दो महीने पहले आरोपी चाेरी के मामले में जेल गया था। इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और से चक्कर शुरू हो गया था।

 

 

 

आरोपी ने उसे किसी और लड़के के साथ घूमते देख भी लिया था और इस बात को सहन नहीं कर सका। जिसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और उसे बचाने के लिए आई उसकी छोटी बहन को भी चाकू मार दिया। घटना के बाद जांच में जुटी सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बहने जंवारा विसर्जन देखने के लिए शीतला तालाब सुपेला गई हुई थी। वे दोनों तालाब के बीच में रैंप पर खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थी। इसी दौरान आरोपी महेश यादव चाकू लेेकर वहां पर पहुंचा और सुमन साहू के सीने पर बाईं ओर जोरदार वार किया।

 

 

चाकू घोंपने के बाद वो गिरी और उसका गर्दन रैंप के दीवार से टकराई और उसकी मौके पर मौत हो गई। ये देखकर उसकी छोटी बहन सरिता साहू बीच बचाव करने के लिए पहुंची तो आरोपित ने उसके भी पेट में चाकू घोंप दिया, लेकिन वो रैंप के ऊपर से तालाब में कूद गई। जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया और सुपेला के शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में शराब पीकर वहीं पर बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले ही पुलिस ने आरोपी महेश यादव और उसके चार साथियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दो सप्ताह पहले ही वो जेल से छूटा था।

Read Also  भाजपा विधायक ने कहा-मोदी को मारने की बात कहने वालों की आंखें निकाल लेंगे

 

पहले ही बना ली थी योजना, तीन दिन पहले खरीदा था चाकू
दो सप्ताह पहले जब आरोपित जेल से छूटा तो वो सुमन साहू से मिला था। उस समय सुमन ने बोल दिया था कि उसके अपराध करने के कारण उससे संबंध खत्म कर लिया है। फिर भी आरोपित उसके पीछे पड़ा रहा। करीब 10 दिन पहले आरोपित को जानकारी हुई कि सुमन का किसी और लड़के से प्रेम संबंध हो गया है। उसने सुमन को उस लड़के के साथ घूमते हुए भी देख लिया था। ये देखने के बाद वो काफी ज्यादा आक्रोशित हो गया था और उसे मारने की योजना बना ली थी। उसने तीन दिन पहले चाकू खरीदा था। उसे पता था कि सुमन हर बार जंवारा विसर्जन में शीतला तालाब आती है। वो तालाब के पास ही बैठकर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने सुमन की चाकू मारकर हत्या कर दी। बचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने उसकी छोटी बहन सरिता को भी चाकू मार दिया था।

 

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *