Google Analytics Meta Pixel दस लाख का लालच देकर निकाल ली युवक की किडनी - Ekhabri.com

दस लाख का लालच देकर निकाल ली युवक की किडनी

पंजाब के मोहाली में  दस लाख रुपये का लालच देकर स्थानीय इंडस अस्पताल में बीते छह मार्च को सिरसा (हरियाणा) निवासी 28 वर्षीय युवक की किडनी निकाल ली गई। प्रत्यारोपण के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए गए। कागजातों में युवक को सोनीपत (हरियाणा) निवासी मरीज 53 वर्षीय सतीश तायल का बेटा बताया गया। किडनी का मरीज के शरीर में प्रत्यारोपण किया जा चुका है।

 

 

 

पुलिस की जांच में पता चला है कि किडनी डोनर कपिल मोबाइल फोन पर आनलाइन गेम खेलता था। किडनी बेचने पर मिली रकम उसने गेम खेलने में गंवा दी। इसके बाद वह मरीज के स्वजनों से और रकम की मांग करने लगा। स्वजनों के मना करने पर जब उसने खुद पुलिस से शिकायत की तो पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। अब इस केस में इंडस अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

 

 

डेराबस्सी थाना प्रभारी जश कंवल ने बताया कि इस केस में अस्पताल के कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है। किडनी के बदले युवक ने मरीज के स्वजनों से 10 लाख रुपये का सौदा किया था। कपिल ने पुलिस को बताया कि किडनी निकाले जाने के बाद उसे 10 लाख रुपये की जगह 4.50 लाख देकर कमरे में बंदकर दिया गया। मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मगर पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कालकर पुलिस को आपबीती बता दी।

 

 

 

 

डेराबस्सी थाने की पुलिस ने किडनी स्कैम के मुख्य साजिशकर्ता उत्तर प्रदेश निवासी राज नारायण व कुछ अज्ञात तथा इंडस अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राज नारायण और अस्पताल के कर्मचारी अभिषेक के खिलाफ आइपीसी की धारा 419, 465 ,467 ,468 ,471 ,120 बी व ट्रांसप्लांटेशन आफ ह्यूमन आर्गन एक्ट की धारा (19) ,(20) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की है।

Read Also  संक्रमण को दूर करने में दवाओं से भी अधिक मददगार है हल्का बुखार

 

 

 

पुलिस को शक है कि आरोपित किडनी का सौदा करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य भी हो सकते हैं। इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इस बीच पंजाब सरकार के निर्देश पर एसपी रूरल नवरीत सिंह विर्क के नेतृत्व में तीन सदस्यों वाली एसआइटी का गठन किया गया है। एसपी डेराबस्सी दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल का मानव अंग प्रत्यारोपण लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

 

 

इंडस अस्पताल के कोआर्डिनेटर अभिषेक ने कपिल के जाली दस्तावेज तैयार करवाए थे। उसने कपिल को सतीश का बेटा दिखाने के लिए मरीज के 33 वर्षीय असली बेटे अमन तायल के नाम पर जाली दस्तावेज तैयार कराए। उसका आधार कार्ड मकान नंबर ए 416 सुहानी सिटी, अंसल पार्कर माल कुंडली-42 सोनीपत के पते पर बनवाया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन, समाज कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *