Google Analytics Meta Pixel रिक्शे वाले के आधार कार्ड पर अपनी फोटो और फर्जी दस्तावेज से 1.80 करोड़ की ठगी - Ekhabri.com

रिक्शे वाले के आधार कार्ड पर अपनी फोटो और फर्जी दस्तावेज से 1.80 करोड़ की ठगी

काली मोतियों की माला गूंथने के नाम पर रोजगार देने का झांसा देकर दुर्ग जिले की छह हजार से अधिक महिलाओं से करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी बहुत ही शातिर निकला। आरोपी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर दुर्ग लाने के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी  को पत्रकार वार्ता में लाकर पूरे ठगी के तरीकों और ठगी के रकम के बारे में पूछताछ की गई।

 

 

 

बीकानेर में आरोपी के खिलाफ जब एफआइआर दर्ज हुआ तो वो दुर्ग आया। यहां आकर उसने एक रिक्शे वाले से उसका आधार कार्ड ये बोलकर लिया कि उसे अपने बच्चे को स्कूल लाने ले जाने के लिए रिक्शे की जरूरत है। उसके आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर उसने फर्जी आधार कार्ड तैयार किया। इसके बाद आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गुमास्ता लाइसेंस बनवाकर आफिस खोला और फिर ठगी का सिलसिला शुरू किया। उसनेे दो महीने में छह हजार से अधिक महिलाओं से एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद वो अचानक से अपना बोरिया बिस्तर समेटकर फरार हो गया था।

 

 

इंदिरा मार्केट दुर्ग के प्रेम कमल कांप्लेक्स में होम ग्रोन कार्पोरेशन के नाम पर आफिस खोलकर महिलाओं से ठगी की गई थी। ग्राम गोगारी तहसील जमालपुर जिला खगड़िया बिहार निवासी आरोपित सानू कुमार उर्फ कुमार सानू (24) ने महिलाओं को काली मोतियों की माला गूंथने का रोजगार देने के नाम पर ठगी की थी। उसने दुर्ग जिले की करीब छह हजार से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। साढ़े तीन किलो मोती की माला गूंथकर देने पर आरोपित ने साढ़े तीन हजार रुपये मेहनाताना देने का झांसा देकर हर महिला से ढाई ढाई हजार रुपये अमानत राशि के रूप में लिया था।

Read Also  ग्राउंड रिपोर्ट: स्कूलों को नहीं मिली फीस, राज्य के 2 हजार स्कूल बंद होने की कगार पर

 

 

आरोपी का एक सहयोगी संजय कुमार उर्फ आनंद कुमार (26) निवासी ग्राम रानीपुर थान फुलवारी शरीफ जिला पटना बिहार दिल्ली में रहकर काली मोतियां खरीदकर बेचता था। दो महीने में महिलाओं से एक करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने के बाद आरोपित यहां से भाग गया था। यहां से भागने के बाद आरोपित अपने गांव गया। वहां से नेपाल के पोखरा में जाकर अय्याशी की और चार दिन पहले ही वाराणसी पहुंचा था। वाराणसी में पहुंचकर उसने राधेश्याम सिंह नाम के एक मजदूर का आधार कार्ड लेकर उस पर अपनी फोटो लगाकर फिर से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। आरोपित वाराणसी में फर्जीवाड़े का सेटअप तैयार करने ही वाला था, लेकिन उसके पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं उसके बयान के आधार पर उसके सहयोगी संजय कुमार उर्फ आनंद कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

मुख्य आरोपी सानू कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि महिलाओं से ठगी करने के बाद उसे 60 लाख रुपये की बचत हुई थी। उसने ठगी का कारोबार शुरू करने के लिए गांव के एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये उधार लिए थे। गांव जाने के बाद उसने उधार के रुपये वापस लौटाए। अपने घर की मरम्मत की। एक महिंद्रा थार कार खरीदी। दो लाख रुपये की सोने की चेन खरीदी। उसकी मां को मानसिक बीमारी है। उसके इलाज में पांच लाख रुपये खर्च किए। घर पर रुपये छोड़े और कुछ रुपये लेकर अय्याशी करने के लिए नेपाल चला गया। वहां से वाराणसी पहुंचा था और फिर से ठगी के लिए एक नई कंपनी खोलने की तैयारी में था। आरोपितों के पास से एक लाख 64 हजार 500 रुपये नकद, सोने की चेन, महिंद्रा थार गाड़ी जब्त की गई है। आरोपित ने दुर्ग के पहले पटना, हाजीपुर, बरेली, जबलपुर और बीकानेर में भी इसी तरह से महिलाओं से ठगी की थी।

Read Also  बॉयफ्रेंड के साथ छोटे कपडों में रेस्त्रां आई महिला को Waiter ने निकाला बाहर

 

 

 

बेउर जेल में रहकर सीखी अपराध से बचने की तकनीकी जानकारी
वर्ष 2016 में ठगी के मामले में ही वह पटना पुलिस के हत्थे चढ़ा था। तब वो एक महीने तक पटना के बेउर जेल में बंद था। वहां पर उसकी मुलाकात तीन अपराधियों से हुई थी। जिन्हें तकनीकी की अच्छी खासी जानकारी थी। उन तीन अपराधियों ने उसे बताया था कि अपराध करने के दौरान उसे कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। ताकि वो पुलिस के हत्थे न चढ़े। इसलिए आरोपित सबसे पहले फर्जी आधार कार्ड बनवाता था।

 

 

 

आरोपी सानू कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि दिल्ली में रहकर वकालत करने वाला एक वकील 500 रुपये में उसे फर्जी आधार कार्ड बनवाकर देता था। उन्हीं आधार कार्ड पर वो नए सिम खरीदता था और सेकंडहैंड मोबाइल में लगाकर वो पूरी डील करता था। फर्जी नंबरों से वो अपने परिवार किसी भी सदस्य या रिश्तेदारों से कभी भी बात नहीं करता था। उसके पास एक पर्सनल नंबर भी था, लेकिन वो उसे अपने फर्जी नंबरों से बिल्कुल अलग रखता था। आरोपित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ही गुमास्ता व अन्य दस्तावेज बनाकर आफिस खोलता था और ठगी का सिलसिला शुरू करता था।

 

 

पाप न लगे इसलिए रोजाना उड़ाता था 100 कबूतर, गाय को खिलाता था 25 किलो चावल
आरोपी सानू कुमार अपराध की कमाई के पाप से बचने के लिए कुछ टोटके भी करता था। वो दुर्ग रेलवे स्टेशन स्टेशन के पास से रोजाना 100 कबूतर खरीदता था और सभी को हवा में उड़ाकर उन्हें आजाद कर देता था। उसने दो महीने में एक लाख 20 हजार रुपये के कबूतर उड़ाए थे। इसके साथ ही आरोपित गाय को रोजाना 25 किलो चावल खरीदकर खिलाता था। आरोपित को लगता था कि यदि वो ये अच्छे काम करेगा तो उसे लोगों की बद्दुआ नहीं लगेगी। वह बहुत ही शातिर है।

Read Also  छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर है मड़ई मेला: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

 

 

इसलिए उसने अपनी फर्जी कंपनी को असली दिखाने के लिए पूरा सेटअप तैयार किया था। आरोपी ने आफिस मेें 30 कर्मचारी रखे थे। जिसमें रिसेप्शनिस्ट, पंजीयन अधिकारी, कैशियर, टेली कालर, दो गार्ड और प्यून भी रखे थे। आरोपित ने गूगल से दुर्ग के बारे में जानकारी जुटाई थी। ओएलएक्स से खाली आफिस खोजा था और 40 हजार रुपये महीने के किराये पर उसे लिया था। आरोपी ने अपने रहने के लिए अनुष्ठा रेसीडेंसी जुनवानी में किराये पर एक फ्लैट लिया था। आरोपित ने दो महीनों में 30 लाख रुपये के मोती लाकर महिलाओं को दिए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *