Google Analytics Meta Pixel सीमा पर चीन 1962 की तरह Loud Speaker से बजाने लगा पंजाबी गाना - Ekhabri.com

सीमा पर चीन 1962 की तरह Loud Speaker से बजाने लगा पंजाबी गाना

लद्दाख में भारत-चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास तनाव जारी है। इस बीच चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किए जाने और पूर्वी लद्दाख में ऊंचाई वाली जगहों पर भारतीय सेना के फतह से बौखला गए हैं। चीन ने नई चाल के तहत अपने फॉरवर्ड पोस्ट पर लाउडस्पीकर लगाया है। पैंगोंग झील के पास फिंगर 4 पर चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने बड़े-बड़े लाउड स्पीकर लगाए हैं और उसमें पंजाबी गाने बजाने शुरू कर दिए हैं। चीन की यह चाल भारतीय जवानों के ध्यान को भटकाने के लिए है। चीन ने फिंगर 4 पर जिन फ्रंट चौकियों पर लाउड स्पीकर लगाए हैं, वह भारतीय सेना की 24 घंटे निगरानी में है।

चीन ने 1962 में जिस रणनीति को अपनाया था, अब फिर से उसी पर काम कर रहा है। संभावना है कि भारतीय जवानों की लगातार निगरानी से परेशान होकर चीनी सैनिकों ने यह ड्रामा उनका ध्यान भटकाने के लिए या फिर प्रेशर रीलीव करने के लिए ऐसा कर रही है। यह जगह वही है जहां हाल ही में 8 सितंबर को दोनों देशों के सेनाओं के बीच करीब 100 राउंड हवाई फायरिंग हुई थी।

भारतीय सेना के एक पूर्व प्रमुख के मुताबिक, पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने ठीक इसी तरह लाउडस्‍पीकर रणनीति का इस्‍तेमाल 1962 और 1967 में नाथु ला झड़प के दौरान किया था। चीन को लगता है कि फिंगर 4 पर पंजाबी सैनिक तैनात हैं। यही वजह है कि वे पंजाबी गाने बजा रहे हैं।

दरअसल, 29-30 अगस्‍त को पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय सेना द्वारा रेजांग ला और रेचिन ला में चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद चीनी सेना सबसे पहले टैंक और बख्‍तरबंद सैन्‍य वाहन लेकर आई थी। पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी को लगा कि उसके इस गीदड़भभकी से भारत के जवान डर जाएंगे और पीछे हट जाएंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ और भारत के जवान डटे रहे। भारतीय सेना ने स्‍पष्‍ट कर दिया कि अगर चीनी सेना ने रेड लाइन को पार किया तो वह इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

Read Also  अंगुली ट्रिगर पर, बस आदेश का ही इंतजार; ईरानी कमांडर ने अमेरिका को दी खुली धमकी

घुसपैठ की कोशिश के नाकाम होने के बाद चीनी सेना ने नया पैंतरा आजमाया और पैंगोंग झील के फिंगर 4 पर पंजाबी गाना बजाना शुरू कर दिया। इसके अलावा, चूसूल में चीनी सेना के मोल्‍डो सैन्‍य चौकी पर भी लाउड स्‍पीकर लगाए गए हैं। इन पर चीनी सेना की ओर से कहा जा रहा है कि भारतीय सेना अपने राजनीतिक आकाओं के हाथों मूर्ख न बने। इन लाउडस्पीकर के जरिए चीनी सेना अब भारतीय जवानों को यहां की सरकार और नेताओं के खिलाफ भड़काने की नापाक कोशिश में जुटी है।

चीनी सैनिक इन लाउड स्पीकर के जरिए भारतीय सेना को भड़काने और उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिशों में जुटे हैं। कड़ाके की ठंड में इतनी ऊंचाई पर भारतीय जवानों की तैनाती से घबराई चीनी सेना अब नया दांव खेल रही है। चीनी सेना की यह कोशिश है कि इन लाउड स्पीकर के जरिए भारतीय जवानों को उकसाया जाए, उनके अंदर असंसोथ पैदा किया जाए और कड़ाके की ठंड की याद दिलाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *