लद्दाख में भारत-चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास तनाव जारी है। इस बीच चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किए जाने और पूर्वी लद्दाख में ऊंचाई वाली जगहों पर भारतीय सेना के फतह से बौखला गए हैं। चीन ने नई चाल के तहत अपने फॉरवर्ड पोस्ट पर लाउडस्पीकर लगाया है। पैंगोंग झील के पास फिंगर 4 पर चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने बड़े-बड़े लाउड स्पीकर लगाए हैं और उसमें पंजाबी गाने बजाने शुरू कर दिए हैं। चीन की यह चाल भारतीय जवानों के ध्यान को भटकाने के लिए है। चीन ने फिंगर 4 पर जिन फ्रंट चौकियों पर लाउड स्पीकर लगाए हैं, वह भारतीय सेना की 24 घंटे निगरानी में है।
चीन ने 1962 में जिस रणनीति को अपनाया था, अब फिर से उसी पर काम कर रहा है। संभावना है कि भारतीय जवानों की लगातार निगरानी से परेशान होकर चीनी सैनिकों ने यह ड्रामा उनका ध्यान भटकाने के लिए या फिर प्रेशर रीलीव करने के लिए ऐसा कर रही है। यह जगह वही है जहां हाल ही में 8 सितंबर को दोनों देशों के सेनाओं के बीच करीब 100 राउंड हवाई फायरिंग हुई थी।
भारतीय सेना के एक पूर्व प्रमुख के मुताबिक, पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने ठीक इसी तरह लाउडस्पीकर रणनीति का इस्तेमाल 1962 और 1967 में नाथु ला झड़प के दौरान किया था। चीन को लगता है कि फिंगर 4 पर पंजाबी सैनिक तैनात हैं। यही वजह है कि वे पंजाबी गाने बजा रहे हैं।
दरअसल, 29-30 अगस्त को पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय सेना द्वारा रेजांग ला और रेचिन ला में चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद चीनी सेना सबसे पहले टैंक और बख्तरबंद सैन्य वाहन लेकर आई थी। पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी को लगा कि उसके इस गीदड़भभकी से भारत के जवान डर जाएंगे और पीछे हट जाएंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ और भारत के जवान डटे रहे। भारतीय सेना ने स्पष्ट कर दिया कि अगर चीनी सेना ने रेड लाइन को पार किया तो वह इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
घुसपैठ की कोशिश के नाकाम होने के बाद चीनी सेना ने नया पैंतरा आजमाया और पैंगोंग झील के फिंगर 4 पर पंजाबी गाना बजाना शुरू कर दिया। इसके अलावा, चूसूल में चीनी सेना के मोल्डो सैन्य चौकी पर भी लाउड स्पीकर लगाए गए हैं। इन पर चीनी सेना की ओर से कहा जा रहा है कि भारतीय सेना अपने राजनीतिक आकाओं के हाथों मूर्ख न बने। इन लाउडस्पीकर के जरिए चीनी सेना अब भारतीय जवानों को यहां की सरकार और नेताओं के खिलाफ भड़काने की नापाक कोशिश में जुटी है।
चीनी सैनिक इन लाउड स्पीकर के जरिए भारतीय सेना को भड़काने और उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिशों में जुटे हैं। कड़ाके की ठंड में इतनी ऊंचाई पर भारतीय जवानों की तैनाती से घबराई चीनी सेना अब नया दांव खेल रही है। चीनी सेना की यह कोशिश है कि इन लाउड स्पीकर के जरिए भारतीय जवानों को उकसाया जाए, उनके अंदर असंसोथ पैदा किया जाए और कड़ाके की ठंड की याद दिलाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...