Google Analytics Meta Pixel पीएचई सचिव डॉ. भारतीदासन ने धमतरी और कांकेर जिले का दौरा कर जल जीवन मिशन के कार्यों की स्थिति देखी - Ekhabri.com

पीएचई सचिव डॉ. भारतीदासन ने धमतरी और कांकेर जिले का दौरा कर जल जीवन मिशन के कार्यों की स्थिति देखी

नल टोटी लगाने में लापरवाही: एसडीओ और सब-इंजीनियर को नोटिस

ग्राम रूद्री के गौठान में तत्काल नलकूप खनन के निर्देश

रायपुर- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने 5 मई को धमतरी और कांकेर जिले के कई गांवों का दौरा कर जल जीवन मिशन के कार्यों का मुआयना किया। धमतरी जिले के मुजगहन गांव में घरेलू नल कनेक्शन में नल टोटी लगाए जाने के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर सचिव डॉ. भारतीदासन ने नाराजगी जताई और विभाग के एसडीओ एवं सब-इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मुजगहन में घरेलू नल कनेक्शन में कई घरों में नल की टोटियां प्लास्टिक की लगी पाई गई और कई घरेलू नल कनेक्शनों में टोटी नहीं लगी थी। सचिव डॉ. भारतीदासन ने दो दिवस के भीतर सभी घरेलू नल कनेक्शनों में मानक स्तर की स्टील की टोटियां लगाए जाने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। मुजगहन में टंकी के आउटलेट पाईप में लिकेज की शिकायत के मरम्मत के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने ग्राम रूद्री की सचिव श्रीमती अनिता यादव की मांग पर गौठान में पेयजल की व्यवस्था के लिए तत्काल नलकूप खनन करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान घरेलू नल कनेक्शनों की स्थिति भी देखी। सरपंच ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत उनकी ग्राम पंचायत के सभी घरों में नल कनेक्शन देकर जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा जलकर के रूप में प्रतिमाह 100 रूपए शुल्क भी ग्राम पंचायत जमा कराया जा रहा है। जिससे पंचायत को प्रतिमाह 60 हजार रूपए की राजस्व प्राप्ति हो रही हैै। इससे योजना के संधारण में मदद मिल रही है।सचिव डॉ. भारतीदासन ने ग्राम कानीडबरी की रेट्रोफिटिंग नलजल योजना का भी निरीक्षण किया।  रेट्रोफिटिंग योजना के लिए कार्यादेश 08 माह पूर्व दिया गया किंतु टंकी कार्य की प्रगति मात्र 15 प्रतिशत पाया गया। सचिव डॉ. भारतीदासन ने बारिश से पूर्व पाईप लाईन एवं टंकी के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि धमतरी जिले की 05 योजनाएं कार्यादेश जारी होने के 03 माह से अधिक होने के बाद भी कार्य अप्रारंभ है। डॉ. दासन ने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अभियंता को अप्रारंभ कार्यों के कार्यादेश तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए।सचिव डॉ. दासन ने विश्राम गृह में धमतरी जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शत प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन वाले 160 ग्रामों एवं तथा 90 प्रतिशत से अधिक घरेलू नल कनेक्शन वाले 52 गांवों में एक माह के भीतर ‘‘हर घर जल’’ प्रमाण पत्र हेतु कार्ययोजना बनाते हुए लक्ष्य की प्राप्ति पंचायतों के सहयोग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सचिव डॉ. दासन ने कांकेर जिले के ग्राम पंचायत कासावाही में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। यहां तीन बसाहटों में सोलर पंप युक्त योजना कार्यरत पाई गई। ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम प्रधान डोंगरी के निरीक्षण में ग्राम में पानी टंकी युक्त योजना चालू पाई गई। कांकेर में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा में यह पाया गया कि 57 हजार घरेलू नल कनेक्शन हेतु आमंत्रित 580 योजनाओं से की निविदाओं की दरें इंटरनेट की सुविधा में कमी के चलते अभी नहीं खोली गई है, इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सचिव डॉ. दासन ने प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी विभाग को निर्देशित किया की कांकेर खंड कार्यालय की निविदाओं को राज्य स्तर पर खुलवाने हेतु तत्काल कार्यवाही करें। कांकेर जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई। डॉ. दासन ने मुख्य अभियंता, जगदलपुर एवं अधीक्षण अभियंता, कोंडागांव को कांकेर जिले के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए।मुख्य अभियंता, रायपुर ने बताया कि मुजगहन में टंकी के पाईप लाईन की रिपेयरिंग एवं नलों में उच्च गुणवत्तायुक्त नल लगाने की कार्यवाही की जा रही है। ग्राम रूद्री के गौठान में 6 मई को नलकूप खनन सुनिश्चित करने हेतु अधीक्षण अभियंता, विद्युत यांत्रिकी को कहा गया है। कार्यपालन अभियंता, धमतरी के द्वारा ऐसी 05 अनुबंध जिनके कार्यादेश जारी होने के उपरांत भी  कार्य प्रारंभ नहीं हुए थे उन्हें निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रण की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। कांकेर जिले की 580 योजनाओं की निविदाएं राज्य स्तरीय एम.आई.एस. कार्यालय खोलने 6 मई को खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *