Google Analytics Meta Pixel आज का राश‍िफल - Ekhabri.com

आज का राश‍िफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप दान पुण्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।
वृष राशि : आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला ले,तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना भी बेहद जरूरी होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी नए कार्य में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे,जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। मित्रों के साथ आपका कहीं सैर सपाटे का प्लान बन सकता है।
मिथुन राशि : आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी,लेकिन सायंकाल के समय आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। संतान को किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आप दान पुण्य के कार्य में भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिससे आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा थी,तो वह आज पूरी होगी और सायंकाल के समय आपको किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शनों का लाभ मिलेगा। मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी,लेकिन आपको दूसरों की मदद करते समय अपने कामों की भी सुध बुध लेनी होगी। यदि आपने अपनों को छोड़ा,तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधित किसी  यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *