पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा कि तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने इमरान खान की गिरफ़्तारी के बाद एनएबी को फटकार लगाई। तीन जजों की बेंच ने कहा कि एनएबी ने कोर्ट का अपमान किया है। वहीं कोर्ट ने इमरान खान को शुक्रवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पेश होने के लिए कहा। इसके साथ ही कहा कि हाई कोर्ट के फैसले को आपको (इमरान खान) मानना होगा। इसके बाद इमरान खान को रिहा कर दिया गया।
इससे पहले चीफ जस्टिस से इमरान खान ने कहा कि मुझे अभी तक नहीं मालूम कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ? मुझे कोर्ट रूम से अगवा किया गया। मैने वारंट मांगा, लेकिन नहीं दिखाया गया। मेरे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। मुझे पीटा गया। हम चुनाव चाहते हैं। हम हुड़दंग क्यों करेंगे? इस पर चीफ जस्टिस ने उनसे कहा कि सियासी बातें न करें। हालांकि रिहाई के बाद इमरान ने कहा कि मुझे डंडों से मारा गया।
इससे पहले इमरान खान को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किए जाने पर सख्त सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। साथ ही निर्देश दिया कि खान को एक घंटे में हमारे सामने पेश करें। आप किसी को अदालत से कैसे उठा सकते हैं? ये तो अदालत की तौहीन है, बाकी मामला बाद में सुनेंगे। चीफ जस्टिस ने यह टिप्पणी इमरान की पार्टी PTI की अर्जी पर सुनवाई के दौरान की।
इस बीच सरकार की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एक दहशतगर्द को शह दे रहा है। 9 तारीख को इमरान की गिरफ्तारी के बाद एक साजिश के तहत हिंसा फैलाई गई। फौज पर हमले किए गए। इस्लामाबाद हाई कोर्ट और खुद नेशनल अकाउंटेबिलिटी की अदालत कह चुकी है कि गिरफ्तारी कानूनी तरीके से की गई। ऐसे में सिर्फ 48 घंटे में सुप्रीम कोर्ट के पेट में दर्द उठना हमारी समझ से बाहर है।
पाकिस्तान में बढ़ती हिंसा के बीच सिंध प्रांत को छोड़कर पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सेना तैनात कर दी गई है। हिंसा भड़काने के आरोप में PTI लीडर फवाद चौधरी को भी देर रात और शाह महमूद कुरैशी को गुरुवार सुबह अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने अब तक इमरान की पार्टी के करीब 1900 नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
इमरान की गिरफ्तारी के बाद से जारी हिंसक प्रदर्शन में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 290 लोग जख्मी हो गए हैं। बुधवार को इमरान खान को 8 दिन के लिए नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) की रिमांड पर भेज दिया गया। हिंसा पर फौज ने पहला ऑफिशियल रिएक्शन देते हुए कहा कि ‘9 मई का दिन पाकिस्तान के इतिहास में काले अध्याय के तौर पर देखा जाएगा।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...