फ्रूट आइसक्रीम

सामग्री
45 मिनट
3-4 लोग
1 लीटर दूध
2.5 कप शुगर
1.5 कप मिल्क पाउडर
1 कप बारीक कटे मिले जुले फल(अंगूर, आम, केला, अनार, स्ट्रॉबेरी,)
1/4 कप फ्रूट क्रश
1/2 कप ड्राई फ्रूट
आवश्यकतानुसार वेफर-सजावट के लिए
आवश्यकतानुसार थोड़ी सी टूटी फ्रूटी

विधि
स्टेप 1
सबसे पहले दूध में शक्कर और मिल्क पाउडर मिला कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे और 30-35 मिनट धीमी आँच पर दूध गाढ़ा होने तक पकाएंगे।

स्टेप 2
अब गाढ़े दूध को किसी बर्तन में या आइसक्रीम मोल्ड में जमाने के लिए 5-6 घंटे फ्रीज़र में रख देंगे।
स्टेप 3
अब आइसक्रीम को बाउल या गिलास में निकालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स, टूटी- फ्रूटी, क्रश और वेफर से सजायेंगे। इसमें मिले फ्रूट्स डालेंगे और हमारी बाज़ार जैसी टेस्टी और हेल्थी आइसक्रीम तैयार है।











