यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने चेतावनी दी है कि अगर भारतीय कुश्ती संघ जल्द से जल्द चुनाव नहीं कराता तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा। भारतीय कुश्ती संघ की चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए खेल मंत्रालय ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को 45 दिन तक का समय दिया है। यह समय जो 10 जून को समाप्त हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओलंपिक एसोसिएशन ने अभी तक अपनी प्रक्रिया शुरू भी नहीं की है। उन्होंने इसके लिए अब तक ऑफिसर भी नियुक्त नहीं किया है, जो इसकी निगरानी कर सके। आज 3 जून है। ऐसे में कुश्ती संघ के पास सिर्फ हफ्ते भर का समय बचा है। अगर 10 जून तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो कुश्ती संघ को निलंबन का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, गुरुवार को ओलंपिक एसोसिएशन ने भारतीय कुश्ती संघ के साथ बैठक की है।
इस बीच बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। वह लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस धरने के कारण भारत को निलंबन का सामना करना पड़ रहा है।










