Google Analytics Meta Pixel युवा प्रतिभा-सुगन्धा जैन : कानूनी मामलों की संवेदनशीलता के लिए कार्य करने की अभिलाषी - Ekhabri.com

युवा प्रतिभा-सुगन्धा जैन : कानूनी मामलों की संवेदनशीलता के लिए कार्य करने की अभिलाषी

विधिक मामलों को लेकर अपने कैरियर के प्रारंभिक समय में ही ‘नया करने की इच्छा’ कम लोगों में होती है । लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर { समता कालोनी } निवासी युवा- सुश्री- सुगन्धा जैन में समाज की समस्याओं को खत्म करने की तड़फ है! ‘विधिक मामलों’ में छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाई पर ले जाने की चाह भी उसके मन में दबी हुई है।

स्व. राजेश जैन – श्रीमती इंदिरा जैन की पुत्री कु. सुगन्धा ने अध्ययन के प्रति अपने लगाव को जारी रखते प्रारम्भिक शिक्षा रायपुर से करने के उपरांत क़ानून की आगे की पढ़ाई नागपुर से पूरी की । बाद में सुगन्धा ने अपने जीवन को कानूनी मामलों में ही समर्पित करने की ठान ली। आज उच्च शिक्षा अर्जित करने के बाद वह निरंतर इस दिशा में उपलब्धियां बढ़ाने की सहज कोशिश के चलते दिल्ली में बस गई है। नियमित पढ़ाई के दौरान भी ऐसे अनेक अवसर आए जब कानूनी मसलों के सम्बंध में आयोजित होने वाले सेमिमर्स, स्पेशल कोर्स भी अटेंट किये और अपने आप को सम्पूर्ण दृष्टिकोण से कानूनी प्रकियाओं के लिए तैयार किया। आज उन्हीं के चलते वे निरन्तर व्यस्त होती जा रही हैं!

लॉ की प्रैक्टिस के दैरान ही छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग में इंटर्नशिप से उसने आगे के इरादे जाहिर कर दिए थे । आज वह इसी दिशा में सहयोग को तत्तपर नज़र आती है! समाज को, विशेषकर महिलाओं को और बच्चों को कानूनी जानकारियों से जोड़ने के क्रम में — “गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग के लिए उसने स्वयं को प्रस्तुत किया।”

चाइल्ड सेक्स पीड़ित बच्चों की काउंसलिंग के लिए भी वह सहर्ष आगे आई। कानून की पढ़ाई के दौरान दिल्ली में रहते हुए सुप्रीम कोर्ट : बार चुनाव में वह उस पैनल में शामिल थी जिनको उस चुनाव की मॉनिटरिंग का अवसर मिला था ।सन 2018 में सीनियर एडवोकेट शेखर नाफड़े के नेतृत्व में उसने मॉनिटरिंग करते हुए इस बात को समझा कि सुप्रीम कोर्ट और उसके चुनाव की कार्यप्रणाली क्या होती है।

Read Also  सावधान: मत्स्य पालन के लिए प्रकशित भ्रामक समाचारों से

अधिवक्ता परिषद की ओर से सरकार को कंज्यूमर मामले में सुझाव देने की बात जब आई तो उसने लिखित में कुछ बिंदु सरकार के सामने रखें । इसी प्रकार ऐसे विद्यार्थी जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है , लेकिन वे जज के इम्तिहान में बैठना चाहते हैं उनके लिए भी वह निशुल्क पढ़ाती है। ग़रीब या निर्धन बच्चों के केस उसने निःशुल्क लड़ने स्वयं को प्रस्तुत किया है। एक तरफ वे अपने प्रदेश से जुड़ी है वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रियता बनाए हुए है । वह छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद में सन 2013 से बतौर मेम्बर जुड़ी हुई है। अपने इसी अनुभव के आधार पर करीब 500 बच्चों के लिए आँचलिक खेलों को बढ़ावा देने एक कैम्प मठपुरैना ग्राम { रायपुर ज़िला } के स्कूल में अपनी परिकल्पना के आधार पर आयोजित किया। लॉक डाउन के इस दौर में भी एशियन लॉ कॉलेज, नोएडा द्वारा आयोजित इंटरनेशनल लॉ एवं आई. पी. आर. में उसने बतौर जज अपनी सहभागिता दर्ज की। राष्ट्रीय बाल आयोग के साथ भी उसे कुछ समय तक काम कर देश में बाल अधिकारों की स्थिति को जानने में मद्दद मिली।

दिल्ली की “चेतना” संस्था द्वारा एक वेबिनार हाल ही में चाइल्ड एब्यूज़ विषय पर आयोजित किया गया जिसमें वह सीनियर पैनलिस्ट रहीं। सुगन्धा के संदर्भ में सबसे मुख्य बात है उसका परिवार पूरी तरह व्यवसायी परिवार रहा है। बिना किसी पृष्ठ भूमि के वह दिल्ली जैसी जगह में कानूनी मामलों की दुनिया मे अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। इन दिनों अपने घर { रायपुर } पर रहकर है कोविड पेशेंट्स को मानसिक सम्बल देने में भी उसका समय बीत रहा है,अलावा उसके फोन पर ही निःशुल्क विधिक सहायता भी दे रही है।

Read Also  रायपुर में लॉक डाउन पर मंत्री रविन्द्र चौबे ने दी जानकारी
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *