- भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा
- रमन सिंह व राजस्थान से वसुंधरा राजे बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय फिर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- पी. मुरलीधर राव, अनिल जैन-सरोज पांडे को किया बाहर
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। इस टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है और जबकि कई को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। नड्डा की टीम से प्रमुख सुधार की उम्मीद थी, इसके जरिए राज्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, तीन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सहकोषाध्यक्ष, एक केंद्रीय कार्यालय सचिव आदि के नामों का एलान किया है। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि राम माधव, पी. मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महासचिव पद से हटाकर उनकी जगह नए चेहरों की जगह दी गई है। कर्नाटक से भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान दी गई है। वह पूनम महाजन की जगह लेंगे। जेपी नड्डा की नई टीम में भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, डी. पुरंदेश्वरी, सी रवि, तरुण चुग, दिलीप सैकिया महासचिव बनाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ का दबदबा हुआ कम
इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नए चेहरों को ज्यादा जगह मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ का कद कम हो गया है। अब तीन में से दो चेहरे बाहर हैं। डॉ. रमन सिंह को ही पहले की तरह ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और रामविचार नेताम अभी तक भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे। सरोज पांडेय, जहां राष्ट्रीय महासचिव थीं, वहीं रामविचार नेताम अनुसुचित जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। माना जा रहा है कि गुटबाजी के चलते दोनों नेताओं को हटाया गया है।
केंद्रीय मंत्रियों में मिल सकती है सरोज पांडेय को जगह
रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी नेता हैं। वे 2008 से 2013 तक रमन मंत्रिमंडल में गृहमंत्री भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया, लेकिन शुरू से ही रमन सिंह के विरोधी गुट का नेता माना जाता है। आंशका है इसी के चलते उन्हें बाहर किया गया। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सरोज पांडे को जगह मिल सकती है।
पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा ने पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं। नई टीम में हर राज्य को बराबर की भागीदारी दी गई है। महिलाओं और युवाओं को तरजीह दी गई है। नई टीम में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढाकर 23 कर दी गई है। उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...