अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन, हाईड्रा मशीन भी जप्त
वन विभाग द्वारा जप्त माल का किया जा रहा आंकलन
रायपुर-वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर वन मंडल की टीम द्वारा भारी मात्रा में साल लकड़ी का अवैध रूप से बिहार के पटना परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की गई है।
वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत के मार्ग दर्शन में वन विभाग के संयुक्त दल ने एक साथ बेलग़हना रेंज अंतर्गत भेलवाटिकरी के पास 16 चक्का टाटा वाहन में ताज़ा गीला साल (सरई) 10 नग लकड़ी भरा हुआ एवं 1 नग हाईड्रा मशीन को जप्त किया गया। मौके पर लगभग 30 नग लकड़ी अवैध कटाई कर संग्रहण कर रखा हुआ लावारिश हालात में मिला। जप्त वाहन 16 चक्का वाहन की अनुमानित क़ीमत 50 लाख रूपए, जप्त लकड़ी की क़ीमत 20 लाख रूपए एवं हाईड्रा मशीन की क़ीमत 15 लाख रूपए हैं। जप्त वाहन, हाईड्रा मशीन एवं वनोपज की कुल क़ीमत 85 लाख रूपए आंकी गई। वन विभाग की कार्यवाही अभी जारी है, अभी भी वनकर्मी जप्त लकड़ी का माप-जोख कर रहे हैं। वन विभाग के टीम ने मौका घटना के समय लकड़ी के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर भारतीय वन अधिनियम, छत्तीसगढ़ अभिवहन नियम, छत्तीसगढ़ ब्यापार विनीयमन अधिनियम, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अभियुक्त मुकेश कुमार पिता परमा सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी खैरा पोस्ट उसरी थाना मेंहदिया जिला अलवर (बिहार), भोला कुमार पिता विनोद पासवान उम्र 18 वर्ष निवासी बेलसार, जिला अलवर (बिहार) के ऊपर वन अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि 23 जून को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिलासपुर वन मंडल द्वारा आकस्मिक रात्रि गस्त करने हेतु वनमण्डलाधिकारी के निर्देशानुसार बेलग़हना वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता दल रात्रि गश्त कर रहे थे। वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत को 24 जून को मुखबिर से सूचना मिला की भारी मात्रा मे साल लकड़ी का अवैध रूप से अन्य राज्य बिहार पटना परिवहन किया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही वनमण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत द्वारा वन अमला उड़नदस्ता बिलासपुर, बेलग़हना के वन कर्मीयों विगत 5 से 6 दिनों तक लगातार गश्त करने का निर्देशित किया गया। उड़नदस्ता दल एवं बेलगहना रेंज के स्टाफ लगातार रात्रि गस्त कर रहे हैं पल-पल की खबर वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर लेते रहे। सूचना मिलते ही टीम को तत्काल मौका घटना स्थल पहुंचकर कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया। लकड़ी के संबंध में वाहन चालक मुकेश कुमार से पूछताछ करने पर वाहन चालक द्वारा बताया गया की लकड़ी कटाई, लकड़ी परिवहन के संबंध में मेरे पास कोई वैध कागजात नहीं हैं। वाहन चालक ने बताया की वह बिहार से चावल लेकर राजनांदगाव आया हुआ था तो रायपुर ट्रांसपोर्ट नगर के ट्रांसपोर्टर द्वारा मुझे बेलग़हना के भेलवाटिकरी में यहां लाकर लकड़ी को लोड करा रहे हैं। वन विभाग की टीम को देख कर लकड़ी मालिक एवं लकड़ी लोड कराने वाला व्यक्ति फरार हो गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...