वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुने गए खिलाडियों में नंबर-4 पर कौन बल्लेबाजी करेगा यह बड़ी चुनौती बनी हुई है। 2019 वर्ल्ड कप के पहले से ही इंडियन मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के लिए यह सिरदर्द बना हुआ है। छह माह पहले इस नंबर पर श्रेयस अय्यर का खेलना तय माना जा रहा था, लेकिन कमजोर फिटनेस ने सिलेक्टर्स को अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।
टीम इंडिया के सामने नंबर-4 की समस्या आज नहीं आई है। असल में यह समस्या युवराज सिंह के रिटायरमेंट के बाद से ही बरकरार है। युवराज ने 2011 वर्ल्ड कप में इस पोजिशन पर खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। युवी के प्रदर्शन के दम पर ही टीम इंडिया ने अपने घर में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी।
नंबर-4 किसी भी टीम के बैटिंग ऑर्डर के लिए रीढ़ की हड्डी कही जाती है, क्योंकि टॉप ऑर्डर के फेल होने की स्थिति में स्कोर को आगे बढ़ाने और टीम को बिखरने से बचाने की जिम्मेदारी उसी पर होती है। लिहाजा इस पोजिशन पर मजबूत, स्किलफुल और अनुभवी बल्लेबाज को रखा जाता है, जो हर परिस्थिति में खेलने में सक्षम हो।
महत्वपूर्ण बात यह है कि इतना अहम होने के बाद भी टीम इंडिया में नंबर-4 की पोजिशन खाली है। 2019 वर्ल्ड कप में विजय शंकर को इस रोल के लिए चुना गया था, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद श्रेय्यस अय्यर इस नंबर पर खेले। अभी वे चोटिल हैं। अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...