Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान : बच्चा भियान हुआ कुपोषण से मुक्त - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान : बच्चा भियान हुआ कुपोषण से मुक्त

महासमुंद – छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त हर गांव/शहर को करने का प्रयास किया जा रहा है। महासमुंद ज़िले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हर आंगनबाडी केंद्र में बच्चों को गुणवक्तापूर्ण गर्म पोष्टिक भोजन परोसा जा रहा है। इसके सार्थक परिणाम भी देखने आये है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बागबाहरा के सेक्टर पटपरपाली की आंगनबाड़ी बैगा खम्हरिया में बच्चा भियान पटेल कुपोषण से मुक्त हुआ। वह मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की वजह से कुपोषण से बाहर आया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहले बच्चा भियान पटेल का वजन 10 मई 2022 को 7.200 कि.ग्रा. थ । वह गंभीर कुपोषण श्रेणी था ।मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में गर्म पोष्टिक भोजन की वजह पाँचव माह में दो किलो उसके वजन में बढ़ौतरी हुई। वह मध्यम श्रेणी में आया। एक साल के भीतर उसका वजन 5 किलो बढ़ा और वह सामान्य श्रेणी मैं आ गया है। बतादें कि सेक्टर पटपरपाली की साल्टेभाठा पंचायत में बैगा खम्हरिया ग्राम के टोमेश्वरी पटेल एवं नारद पटेल के पुत्र भियान पटेल का वजन निरंतर कम होता जा रहा था, भियान अब गंभीर कुपोषण का शिकार हो चला था तथा इसका वजन 7.200 किलोग्राम हो गया, जबकि उसकी उम्र के बच्चे स्वस्थ और चंचल हो रहे थे। भियान का खाने के प्रति उदासीनता बढ़ती जा रही थी और यह गुमसुम सा होने लगा था। गृहभेंट और वृद्धि निगरानी के दौरान परिवार में कार्यकर्ता के द्वारा पोषण परामर्श की चर्चा की गई। रेडी टू ईट खिलाने और खिचड़ी खिलाने का प्रयास शुरू किया गया। मासिक बैठक के दौरान पर्यवेक्षक द्वारा कुपोषण और एनीमिया मुक्त हेतु संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की योजना के लिए माता टोमेश्वरी और पिता नारद दोनों को एक साथ गृहभेट कर समझाईश दी गयी। भियान को केन्द्र में लाकर गर्म भोजन के रूप में मूंग दाल की खिचड़ी और मोरेंगावार खिलाना शुरू किया गया। केन्द्र और बच्चों के साथ खेल खेल में खिलाने का प्रयास निरंतर जारी रखा गया। बच्चा छोटा होने के कारण खेल गतिविधि तो नहीं करता था पर खाने के प्रति उसकी रूचि बढ़ने लगी। यहीं से हमारा प्रयास सार्थक होने की उम्मीद बढ़ी। भियान को लगातार निगरानी में रखकर परिवारजनों को घर में उपलब्ध खाद्य सामग्री को किस तरह किस तरीके से किस समय खिलाये की योजना बनाकर निरंतर फॉलोअप किया गया। गंभीर कुपोषण के स्तर से ऊपर उठता हुआ भियान मध्यम की श्रेणी में 10 अक्टूबर 2022 को आया गया। हमारे साथ घर वाले भी बहुत खुश हुए और ज्यादा विश्वास के साथ बताई गयी योजना में काम करने लगे और परिणाम आज हम सब सामने आ ही गया। आज भियान सामान्य स्तर पर आ गया। 7.2 कि. ग्रा. से 11.9 किग्रा तक का सफर ही हमारी सफलता का सफर रहा और इस तरह सभी कुपोषित बच्चे को सामान्य तक लाकर सामान्य में ही रखने का हमारा विश्वास बढ़ा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *