कोसा कासा कंचन की नगरी कहने वाला जांजगीर चांपा में एक ऐसे मोहल्ला हैं, जहां कुष्ठ रोगी रहते हैं। मगर, जिले के आला अधिकारी उनकी दयनीय हालात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शासन की ओर से भले ही कुष्ठरोगियों के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन उसका लाभ उनकों नहीं मिल पा रहा है। चांपा के कुष्ठ रोगी शासन से मिलने वाली सुविधाएं से वंचित हैं। सबसे बड़ी असुविधा इन्हें सरकारी राशन लेने में हो रही है। दरअसल, राज्य शासन द्वारा आधार अपडेट कराया जा रहा है। बिना आधार अपडेट किए पीडीएस दुकानों से चावल नहीं दिए जाने से अब इनके माथे पर चिंता की लेकर साफ दिखाई दे रही है।
चांपा के घोघरानाला के तीन वार्डो में कुष्ठ रोगी रहते हैँ, जिनके हाथ पैर कुष्ठ रोग के कारण खराब हो चुके हैं। ऐसे में इन रोगियों का आधार कार्ड ही नहीं बन पा रहा है। इन्हें अब सरकारी राशन पाने से वंचित होना पड़ रहा। पहले इनको केवल फोटो के माध्यम से राशन दिया जाता था। अब आधार अपडेट ने इनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। पहले इनलोगों को मुहल्ले में ही राशन उपलब्ध हो जाता था। अब उनको बिना बताए 3 किलोमीटर से दूर स्थित दुकान में कर दिया गया है। इसके कारण से इन्हें राशन लेने में भी काफी असुविधा हो रही है।
चांपा शहर के वार्ड 12,13,14, में रहने वाले हितग्राही दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं। चांपा के घोघरानाला के तीन वार्डो को कुष्ठ वार्ड के नाम से जाना जाता है और यह लगभग 400 से 500 बुजुर्ग कुष्ठरोगी महिला और पुरुष निवास करते हैं। जो चलने फिरने के लायक भी नहीं है। इन बस्तियों में निवास करने वाले कुष्ठ रोगी भीख मांग कर अपना जीवन यापन करते हैं। इनलोगों ने अपनी आपबीती सुनाई और कहा कि अब हम बूढ़े हो चुके हैं। ऐसे हालात में अब हम चल-फिर नहीं सकते न हम भीख मांग सकते हैं इन बातों को जानकर भी प्रशासनिक अधिकारियों को उन पर तरस नहीं आ रहा। उनको मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को बस्ती से कई किलोमीटर दूर कर दिया गया। उन्हें मिलने वाली राशन, चिकत्सा सुविधा पहले अपने वार्ड में ही मुहैया हो जाती थी। वो अब उनसे दूर होती जा रही है। कुछ दिन पहले ही चांपा एसडीएम जब वार्ड में पहुंची थी तो उनको भी इनसे अवगत कराया गया था, लेकिन उसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कुष्ठ रोगियों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें मिलने वाली सुविधाएं जल्द से जल्द अपने मोहल्ले में ही उपलब्ध करी जाए, ताकि लाभ ले सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 10, 2026 /
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...