Google Analytics Meta Pixel ग्राम आमझर में कलेक्टर ने इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया - Ekhabri.com

ग्राम आमझर में कलेक्टर ने इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया

कलेक्टर आकाश छिकारा ने ग्रामीणों से मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की
विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प
आमझर के कमार जनजाति के लोगों और ग्रामीणों ने जागरूकता रैली निकालकर शत-प्रतिशत मतदान करने का दिया संदेश

गरियाबंद- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर छिकारा की उपस्थिति में विकासखंड गरियाबंद के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्राम आमझर में इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आमझर के विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। साथ ही ग्रामीणों को आने वाले सभी निर्वाचन में शत-प्रतिशत भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान कमार जनजाति के सदस्यों और ग्रामीणों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 31 अगस्त 2023 से बढ़ाकर अब 11 सितम्बर 2023 कर दिया  गया है। इस अवधि तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करवाने एवं संशोधन से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। कलेक्टर  छिकारा ने विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों और ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ी में   आगामी निर्वाचन में 18 वर्ष के आयु के लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, अपने मताधिकार का उपयोग करने और लोकतंत्र में अपना योगदान देने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपने महत्वपूर्ण योगदान दिलाने की शपथ दिलाई। तथा लोगों को निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति एवं समुदाय से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर ने विशेष पिछडी जनजाति समुदाय के श्री राधेलाल कमार उनकी पत्नी  कुमारी बाई कमार के घर जाकर उनके मतदाता सूची एवं मतदाता परिचय पत्र का भी अवलोकन किया। साथ ही उनकी पुत्री कुमारी भुनेश्वरी से चर्चा कर उनके मतदाता परिचय पत्र के बारे में जानकारी ली। भुनेश्वरी ने बताया कि उनका मतदाता परिचय पत्र नहीं बना है, इस पर कलेक्टर ने बीएलओ को उनका नाम फॉर्म-06 में जोड़वाने के निर्देश दिये।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *