Google Analytics Meta Pixel गायिका TV पर खुद को बता रही थी Single, पति ने जारी कर दी मैरिज सर्टिफिकेट - Ekhabri.com

गायिका TV पर खुद को बता रही थी Single, पति ने जारी कर दी मैरिज सर्टिफिकेट

पंजाबी Singer ने TV पर आयोजित एक कार्यक्रम खुद को बताया Single यानी अविवाहित बताया तो यह बात पति को नागवार गुजरी। इसके बाद उसने अपना और पंजाबी सिंगर का मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया। अभिनेत्री पवित्र पुनिया के बाद टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 14 का हिस्सा बनी एक और प्रतियोगी की निजी जिंदगी से जुडी सच्चाई सामने आई है। यहाँ प्रतियोगी कोई और नहीं बल्कि पंजाबी गायिका सारा गुरपाल हैं।

सारा ने शो के प्रीमियर के दौरान सलमान खान के सामने बताया कि वह अभी तक कुंवारी हैं। जबकि,  हकीकत में तो वह शादीशुदा हैं। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पति पंजाबी गायक तुषार कुमार ने किया है। तुषार का कहना है कि सारा से उनकी शादी वर्ष 2014 में हो चुकी है।

विवादों से भरे टीवी के रियलिटी शो का जैसे ही शुभारंभ हुआ है वैसे ही इसके प्रतियोगियों के बारे में नए-नए खुलासे होना शुरू हो गए हैं। शो के प्रीमियर के दौरान सारा गुरपाल से जब पूछा गया कि क्या वह शादीशुदा हैं? तो उस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह अभी तक कुंवारी हैं। सारा के इस बयान को सुनकर उनके पति तुषार कुमार फौरन सामने आए और उन्होंने शादी का प्रमाण पत्र जारी करते हुए बताया कि सारा से उनकी शादी वर्ष 2014 में हो चुकी है।

तुषार ने अपने बयान में कहा कि उनकी शादी सारा से पंजाब के जालंधर में  16  अगस्त  2014  को हुई थी। उन्होंने कहा कि वैसे उन्हें सामने आने का शौक नहीं था, लेकिन सारा के इस बयान ने उन्हें सामने आने पर मजबूर किया।  तुषार ने बताया है कि इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर लगातार अलग-अलग जगहों से उन्हें मैसेज मिल रहे थे कि जब सारा का ब्याह उनके साथ हो चुका है तो सारा राष्ट्रीय टीवी पर खुद को कुंवारी क्यों बता रही हैं? अपनी शादी को साबित करने के लिए तो अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी जारी किया है।

Read Also  प्रियंका चोपड़ा ने कमला हैरिस के साथ की महिला अधिकार पर चर्चा

सारा के झूठ बोलने की वजह बताते हुए तुषार ने कहा कि सारा ने उनसे शादी प्रसिद्धि पाने के लिए की थी। सारा चाहती थीं कि तुषार से शादी करने के बाद उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी। साथ ही वह प्रसिद्धि भी पा लेगी। सारा ने उन्हें छोड़ दिया जब उन्हें उनसे न तो लोकप्रियता मिली और न ही कुछ और हासिल हुआ। हालांकि, तुषार ने जो मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया है उसमें औरत का नाम रचना देवी है, सारा गुरपाल नहीं। इस बारे में अभी तक कोई भी बात साफ नहीं हो सकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *