Google Analytics Meta Pixel सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आवास सम्मेलन में लगाए गए विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन - Ekhabri.com

सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आवास सम्मेलन में लगाए गए विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन

स्टालों में हितग्राहियों से चर्चा कर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजना का
लाभ मिलने के संबंध में ली जानकारी

रायपुर- सांसद  राहुल गांधी  बिलासपुर जिले के ग्राम परसदा(सकरी) में आवास न्याय सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ कार्यक्रम परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और हितग्राहियों से चर्चा कर योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों से पूछा कि राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से कैसा महसूस हो रहा है। खुश हो की नहीं? इस पर नांदघाट जिला बेमेतरा के हितग्राही श्री दिलहरण वर्मा ने बताया कि भूपेश सरकार की सामाजिक आर्थिक सर्वे सूची के माध्यम से उन्हें आवास की स्वीकृति मिली है। जिससे अब उनका आवास बनने का सपना साकार होगा। कबीरधाम जिले की राधा मरावी ने बताया कि उन्हें छोटा कमरा होने से गुजर बसर में काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली है। जिससे वे काफी खुश हूं।
स्टाल के अवलोकन के दौरान श्री गांधी तथा मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त शिक्षकों से मुलाकात की और पूछा कि आप लोगो को शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के रूप में चयन होने पर कैसा लग रहा है? इस दौरान नव नियुक्त शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें श्री गांधी और मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति प्रमाण पत्र मिलेगा। यह उनके लिए किसी सुखद अनुभव से कम नहीं है। नव नियुक्त शिक्षिका शिवांगी वर्मा ने बताया कि उनका चयन भंडारगांव उदयपुर के लिए हुआ है। जिससे वे बहुत ही ज्यादा खुश है।
स्टाल में श्री गांधी ने वन अधिकार पत्र, राजीव गांधी आश्रय योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से भी मुलाकात की और हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राही मूलक योजना का लाभ मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्टाल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास योजना के हितग्राहियों ने बताया कि आज उन्हें शासन द्वारा योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 01-01 लाख का चेक मिला है। इससे आवास निर्माण में मदद मिलेगी। इसी तरह सकरी बिलासपुर की सविता ने बताया कि लंबे समय से नगरीय क्षेत्र में निवासरत पट्टा का वन अधिकार पत्र नहीं होने के कारण घर बनाने में डर बना रहता था। लेकिन अब वह पट्टा का अधिकार पत्र मिलने से बिना किसी डर के अपना पक्का घर बना सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकार पत्र मिलने पर बहुत अच्छा लग रहा है। राजीव गांधी आश्रय योजना की हितग्राही सुकृता पटेल ने कहा कि राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत उन्हें नियमानुसार मालिकाना हक प्राप्त होगा, जिससे वह काफी खुश है। श्री गांधी ने मुख्यमंत्री के साथ नरवा विकास कार्यक्रम, हनी प्रोसेसिंग यूनिट और हर्बल उत्पाद से संबंधित लगाए गए स्टाल का भी अवलोकन किया और आवश्यक जानकारी ली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

1 जुलाई से लागू नई ग्रामीण रोजगार योजना, 125 दिन गारंटी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

कृषि विश्वविद्यालय में डाॅ. एम.पी. ठाकुर समेत चार को भावभीनी विदाई

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की।  ...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *