भारतीय सिनेमाजगत की वेटरन अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। ठाकुर ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर लिखा है कि वहीदा रहमान को इस साल दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है।
गौर हो कि वहीदा रहमान अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वहीदा रहमान को बधाई भी दी है। अनुराग ठाकुर ने लिखा, “वहीदा जी को फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’, ‘चौदहवी का चांद’, ‘साहेब बीवी और गुलाम’, ‘गाइड’, ‘खामोशी’ समेत कई नाम शुमार हैं। पांच दशक के करियर में उन्होंने अपने हर किरदार को बहुत ही खूबसूरती से निभाया है।”
वहीदा रहमान का बखान करते हुए कहा, “उन्हें फिल्म रेशमा और शेरा के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है, जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करने में सक्षम है।”
अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट में लिखा, “ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा की अग्रणी महिलाओं में से एक के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। मैं उन्हें बधाई देता हैं और उनके काम का सम्मान करता हूं, जो हमारी फिल्म हिस्ट्री का अभिन्न हिस्सा है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...