Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ पीएससी में गड़बड़ी पर BJP ‘भूपेश’ पर हुई हमलावर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ पीएससी में गड़बड़ी पर BJP ‘भूपेश’ पर हुई हमलावर

भारतीय जनता पार्टी छत्‍तीसगढ पीएससी में गड़बड़ी पर BJP मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर पर हमलावर हो गई। इसी मुद़दे पर बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आरोप के बाद भाजपा ने हमला तेज कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएससी मामले में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गारंटी के बाद मुख्यमंत्री बघेल विचलित हो गए हैं और अब फिर शिकायत नहीं मिलने की बात करने लगे हैं।

 

 

 

 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कहकर मुख्यमंत्री भूपेश फिर झूठ परोस रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल को झूठ बोलने की इतनी बुरी लत लग चुकी है कि अब वह कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से भी झूठ बोलने में नहीं हिचकिचा रहे हैं।

 

 

 

चौधरी ने कहा कि छात्रों ने भूपेश बघेल के राज में छत्तीसगढ़ के पीएससी घोटाले की पोल उनके नेता राहुल गांधी के सामने खोल कर रख दी, लेकिन अपने पापों पर पर्दा डालते मुख्यमंत्री बघेल झूठ का ढोल पीटने से बाज नहीं आए कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। जबकि सच्‍चाई यह है कि उनके निवास कार्यालय में लिखित शिकायत देकर पीएससी घोटाले की सारी जानकारी दी गई थी और इसकी पावती इस बात की गवाही दे रही है। उन्होंने सत्यनिष्ठा की शपथ की धज्जियां उड़ाई हैं।

 

 

 

चौधरी ने पूछा कि पीएससी मामले में जब उच्च न्यायालय ने 18 लोगों की नियुक्ति पर रोक लगाकर इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं तो फिर मुख्यमंत्री बघेल को अब कार्रवाई करने में क्यों दिक्कत हो रही है? इसी प्रकार पीएससी की गड़बड़ी के एक ताजा मामले के खुलासे में आईने की तरह साफ नजर आ रहा है कि गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को या तो पूरे या फिर सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थी से अधिक अंक दिए गए हैं।

Read Also  गुजरात दंगों में मोदी को सुप्रीम कोर्ट की क्लीनचिट

 

 

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा कि भाजपा और अन्याय पीड़ित युवाओं ने बार-बार प्रदेश सरकार से इस पर ध्यान आकृष्ट कराया है, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल मुंह में दही जमाए बैठे हैं। पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर प्रदेश के पीड़ित युवाओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक से शिकायत की, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल के झूठ के आगे कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के मुँह से एक बोल तक नहीं फूटा और दोनों नेता इस मुद्दे पर खामोशी ओढ़कर लौट गए। मुख्यमंत्री बघेल अफसरों और कांग्रेस नेताओं के बेटे-बेटियों की नियुक्ति पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर विचलित क्यों हैं? आखिर एक ही परिवार से पांच-पांच लोगों की नियुक्ति पर सवाल उठने तो लाजिमी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *