स्कूली बच्चे दीवार फांद कर स्कूल जाने को मजबूर हो रहे हैं, ये हम नही कह रहे ये तस्वीरें बया कर रही हैं। स्कूल के समय बच्चे ही सरकारी स्कूल का ताला खोलते नजर आते हैं।शासन द्वारा निर्धारित समय 09:30 बजे स्कूली बच्चे स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन शिक्षक नदारद रहते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का लापरवाह शिक्षकों से पुराना नाता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मामले को जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में डाल देते हैंऔर कहते हैं कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
एक तरफ जहां योगी सरकार शिक्षा को लेकर तमाम दावे करती है, लेकिन जिले के जिम्मेदार ही सरकार के मंसूबे पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं। प्रदेश के अलग अलग जिलों से शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई वीडियो सामने आएं हैं। कहीं स्कूली बच्चों से बर्तन धुलाने का वीडियो सामने आता है तो कहीं स्कूल में झाड़ू लगाते बच्चे दिख जाते हैं। ऐसा ही कुछ मामला बस्ती जिले के विकास खंड विक्रमजोत के भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय का सामने आया है, जहां शासन द्वारा निर्धारित समय पर बच्चे स्कूल तो पहुंचते हैं, लेकिन शिक्षक स्कूल समय पर नदारद मिलते हैं। ऐसे में बच्चों को शिक्षा लेने के लिए खुद ही स्कूल के गेट का ताला खोलना पड़ता है। कुछ बच्चे तो स्कूल का दीवार फांद कर स्कूल परिसर के अंदर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद विभाग के संबंधित अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे,वहीं स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 5वी में रणजीत ने बताया की सभी बच्चे गेट पर ताला बंद होने की वजह से पढ़ाई के लिए स्कूल में दीवार कूद कर अंदर गए हैं,दीवार कूद कर फांदने के सवाल पर चोट की बात पर छात्र ने चुप्पी साध ली,वहीं छात्र ने बताया की शिक्षक भी निर्धारित समय 09:30 बजे ही स्कूल पहुंचते हैं।
इस पूरे मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है,खण्ड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई गई घटना सत्य पाई गई,जिसमें शिक्षा मित्र का एक दिन का वेतन बाधित किया गया है और और एक ही सहायक अध्यापक तैनात हैं जिसको मेरे द्वारा प्रतिकूल प्रविष्ट दी गयी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Rakesh Soni /
February 4, 2026 /
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...