Google Analytics Meta Pixel राजस्थान में जमीन विवाद में युवक की हत्या-8 बार शरीर पर चढ़ाया ट्रैक्टर - Ekhabri.com

राजस्थान में जमीन विवाद में युवक की हत्या-8 बार शरीर पर चढ़ाया ट्रैक्टर

नई दिल्ली: राजस्थान के भरतपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र के अड्डा गांव में जमीनी विवाद में एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया गया. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि आरोपी ट्रैक्टर से युवक को कुचल रहा है और वहां खड़े लोग चुपचाप देख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर ने पीड़ित युवक के शरीर पर आठ बार ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाया. मीडिया से बात करते हुए सदर थाना एसएचओ जयप्रकाश परमार ने कहा कि अड्डा गांव में बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा है. बुधवार सुबह दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए. दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई, उसके बाद लाठी-डंडों से दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. साथ ही दोनों ओर से पथराव भी हुआ. इसी बीच अतर सिंह गुर्जर का पुत्र निरपत गुर्जर नीचे गिर गया. उसके बाद बहादुर पक्ष के एक युवक ने निरपत के ऊपर तेजी से चढ़ाने लगा. हालांकि, कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उसने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाना जारी रखा.पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना में कम से कम दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. भरतपुर के एसएसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें अड्डा गांव में गुर्जर समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प की जानकारी मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि इस मारपीट के दौरान एक शख्स चलते ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई. ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है. इस घटना में अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीन दिन पहले भी इन दोनों गुटों में झड़प हुई थी.”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

कांकेर नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *