Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश के रण में सुपर नाथ - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश के रण में सुपर नाथ

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फिल्मी कैरेक्टर सुपर नाथ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कमलनाथ सुपरमैन की पोशाक पहनकर आकाश में उड़ते नजर आ रहे है। कमलनाथ के एनीमेशन वीडियो में 500 में गैस सिलेंडर, किसान कर्ज माफी और अन्य योजना को दर्शाया गया है। इस वीडियो की चर्चा कांग्रेस के अलावा पूरे प्रदेश में हो रही है। हालांकि इस वीडियो को लेकर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई है।

 

 

 

पिछले एक दशक के दौरान संचार क्रांति में काफी तरक्की हुई है। इसके बढ़ते कदमों से हर व्यक्ति के पास सूचना का आदान-प्रदान तेजी के साथ होने लगा है। मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल चल रहा है। ऐसे में इस चुनावी बयार में कांग्रेस इस क्रांति के जरिए अपनी चुनावी मशाल जला रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड वीडियो में कमलनाथ को सुपर नाथ बताया जा रहा है। कांग्रेस को भरोसा है कि उनकी सोशल मीडिया टीम कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने में कामयाब हुई है।

 

 

 

भाजपा का कहना है इस पूरे वीडियो में कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने के लिए इतने लालायित हो गए हैं कि कभी होर्डिंग पर सीएम बन जाते हैं तो कभी सोशल मीडिया में, कभी झूठे ओपिनियन पोल में तो कभी किसी भविष्यवाणी में। अब इस बार खुद का वीडियो बनवा लिया, जिसमें सुपरमैन बन कर इधर उधर उड़ रहे हैं। उनके 15 महीने की सरकार में सुपर सीएम दिग्विजय सिंह थे। कमलनाथ सीएम भी नहीं बन पाए और सुपर सीएम के सपने देख रहे हैं।

Read Also  स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुस्लिम धर्म गुरु ने की कार्रवाई की मांग

 

 

इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने-अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश के चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया एक महत्वयपूर्ण साधन बन गया है। राजनेता और राजनीतिक दल फेसबुक, एक्सव, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म का इस चुनाव के दौरान भरपूर उपयोग कर रहे हैं। अब चुनाव परिणाम ही बताएगा कि सोशल मीडिया पर किसका प्रचार मतदाताओं को रास आया और उससे प्रभावित होकर मतदान किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *