Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में इलेक्शन आवर, वीमन पावर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन आवर, वीमन पावर

छत्तीसगढ़ के चुनावों में महिलाओं की बढ़ती भूमिकाओं को देखते हुए सभी पार्टियां महिला वोटरों को रिझाने में जुट गई हैं। राज्य 57 विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। इसे देखते हुए कांग्रेस ने 18 तो बीजेपी ने 15 महिलाओं को मैदान में उतारा है। खैरागढ़ की सभा में प्रियंका गांधी ने भी महिला वोटरों को लुभाने के लिए आधा दर्जन घोषणाएं की। उधर, प्रियंका की घोषणाओं पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं।

 

 

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। प्रियंका ने भाषण की शुरुआत घोषणाओं से की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं से वादा किया कि अगर उनकी सरकार दोबारा बनी तो महतारी योजना लागू करेंगे। महिला स्वसहायता समूह का कर्ज माफ होगा और रसोईगैस सिलिंडर में 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया। इसके अलावा 200 यूनिट तक बिजली फ्री और 200 से अधिक पर बिल आधा करने, ग्रामीण औद्योगिक पार्क 1000 तक बनाने की घोषणा की।

 

 

 

भाजपा के स्टार प्रचारक महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस की घोषणाओं पर पलटवार किया। फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी, भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं को गजनी फिल्म वाली बीमारी हो गई। कांग्रेस नेता पिछला वादा भूल जाते हैं और चुनाव में छत्तीसगढ़ के लोगों को बरगलाने के लिए नया वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगाजल लेकर शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस ने शराबबंदी तो नहीं, लेकिन 200 करोड़ का शराब घोटाला कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में चारा घोटाला हुआ था, लेकिन छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार ने उससे भी बड़ा गोबर घोटाला किया। फडणवीस ने पीएससी घोटाले का भी जिक्र करते हुए युवाओं के भविष्य पर सवाल उठाया।

Read Also  भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के लिए परीक्षा घड़ी पैकेज

 

 

 

छत्तीसगढ में महिला मतदाताओं को साधने के लिए प्रियंका गांधी ने कई घोषणाएं की। वहीं, बीजेपी प्रदेश सरकार पर पिछले वादों को भुलने और नई घोषणाएं कर धोखा देने का आरोप लगा रही है। नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप, घोषणाओं और वादों पर प्रदेश की महिला वोटरों की नजर है। अब देखना है कि वह अपना फैसला किसके पक्ष में देती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *