Google Analytics Meta Pixel मान-मनौव्वल के बाद बागियों पर गिरी गाज - Ekhabri.com

मान-मनौव्वल के बाद बागियों पर गिरी गाज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नामांकन वापसी का समय खत्म होने के बाद कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी की बात न मानने वाले 39 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ये सभी निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर चुनावी मैदान में उतर गए हैं। अब पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के आदेश पर सभी बागी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, बीजेपी ने भी बगावती तेवर दिखाने वाले कई दिग्गज नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्काषित कर दिया है। सभी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

 

 

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए उनके ही 39 नेता मुसीबत खड़ी करने वाले हैं। इनको मनाने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद आखिरकार पार्टी ने उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ये नेता कांग्रेस का हाथ छोड़कर निर्दलीय या दूसरे दलों से चुनाव मैदान में उतरे हैं। इन सभी बागियों की सदस्यता छह साल के लिए रद्द कर निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आश्वासन के बाद चुनाव मैदान में उतरने की जिद छोड़ने वाली पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को पार्टी ने प्रदेश महामंत्री बनाया है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेज कमलनाथ और दिग्विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने आपस में ही पूरे टिकट बांटकर अपने समर्थकों को दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस में पट्ठावाद हावी है।

Read Also  छत्तीसगढ़ कोविद19 अप्डेट्स: 11सो के लगभग पहुँचा आंकड़ा, रायपुर में 70 एक्टिव,कोरबा-बलौदाबाजार बना हॉट स्पॉट

 

 

 

बागियों पर बीजेपी ने भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। बगावत करने वाले एक पूर्व मंत्री और छह पूर्व विधायक सहित 35 नेताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें से अधिकांश पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी से निष्कासित प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, छह पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, रसाल सिंह, ममता मीणा, केके श्रीवास्तव, माधव सिंह डाबर और संतोष जोशी शामिल हैं। वर्तमान विधायक केदारनाथ शुक्ला और हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन को भी पार्टी ने बाहर का रास्त दिखाया है। बागी होकर नया राजनीतिक दल बनाने वाले नारायण त्रिपाठी को पहले ही बीजेपी से निष्कासित किया जा चुका है।

 

 

 

कांग्रेस और बीजेपी ने अपने-अपने बागियों को मनाने की कोशिशें नाम वापसी तक जारी रखा। जब उन पर मान-मनौव्वल का कोई असर नहीं हुआ तो दोनों ही दलों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की। दोनों ने अपने-अपने बागियों को छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह कार्रवाई दोनों ही दलों की राजनीतिक संतुष्टि का तत्कालिक पैमाना हो सकता है, लेकिन बागियों पर कार्रवाई का असर मतदाताओं के मन पर नहीं होता है। अंतत: चुनाव में जीत-हार के फैसला मतदाताओं को करना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *