Google Analytics Meta Pixel पिछले वर्ष राशि जमा कर चुके लोगों को ज्योत जलाने की अनुमति होगी - Ekhabri.com

पिछले वर्ष राशि जमा कर चुके लोगों को ज्योत जलाने की अनुमति होगी


ज्योति कलश एवं आवश्यक रस्मों का वर्चुअल दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु एवं आम नागरिक


कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों में पहुंचकर लिया दशहरा उत्सव के तैयारियों का जायजा

रायपुर। जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल के दिशा निर्देशन में बस्तर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के इस दौर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव के सफल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही है। विभिन्न रस्मों को पूरा करते समय एवं आयोजन के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन एवं दशहरा उत्सव समिति के निर्देशानुसार ज्योत जलाने हेतु पिछले वर्ष राशि जमा करने वाले लोगों को ही इस नवरात्रि में ज्योत जलाने की अनुमति दी जाएगी। इस वर्ष श्रद्धालु एवं आम नागरिक ज्योति कलश तथा दशहरा से जुड़े विभिन्न रस्मों का केवल वर्चुअल दर्शन ही कर सकेंगे। कलेक्टर रजत बंसल 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए जगदलपुर शहर में निर्धारित विभिन्न स्थानों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविन्द एक्का, आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम श्री जी.आर. मरकाम के अलावा मांझी, चालकी अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बाहर से आने वाले मांझी-चालकी, पुजारी के लिए रुकने के प्रबंध देखे
कलेक्टर बंसल ने दंतेश्वरी मंदिर, सिरहासार भवन एवं मावली मंदिर आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से विभिन्न रस्मों को संपन्न कराने हेतु बाहर से आने वाले मांझी-चालकी, पुजारी आदि के लिए रूकने के लिए किए जा रहे प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने मावली मंदिर परिसर में बैठक लेकर आयोजन से जुड़े तैयारियों की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने नवरात्रि में माता की आरती के लिए निर्धारित समय की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आम लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। महत्वपूर्ण रस्मों एवं आयोजन की लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बंसल दंतेश्वरी मंदिर एवं मावली मंदिर में माता का दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। बंसल पथरागुड़ा के काछनगुड़ी तथा कुम्हडाकोट के रथ चोरी करके रखने वाला स्थान तथा जिया डेरा आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम श्री मरकाम एवं अधिकारियों से रस्मों को संपन्न कराने हेतु बाहर से आने वाले लोगों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं संबंध में जानकारी ली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *