रायपुर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के आंध्रप्रदेश के तट पर टकराने से पहले ओडिशा समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खाड़ी पर बना डिप्रेशन प्रभावी होते हुए डीप डिप्रेशन बन गया है। यह बीते 6 घंटों में लगभग 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ा है। तूफान की क्षमता से महज एक कदम पीछे है। इसका प्रभाव तटीय भागों में तूफान जैसा ही महसूस किया जा सकता है। दोपहर में यह सिस्टम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 280 किमी दक्षिण-पूर्व में, काकीनाड़ा से पूर्व-दक्षिण-पूर्वी में 320 किमी दूर और नरसापुर से पूर्वी-दक्षिण-पूर्व में 360 किमी दूर था।
पिछले 24 घंटों में इसके आगे बढ़ने की गति में कमी आई है जिसके चलते इसके और प्रभावी होने की आशंका है। यह सिस्टम पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और आंध्र प्रदेश के तटों पर काकीनाड़ा के दक्षिण में इसका लैंडफॉल 13 अक्तूबर की सुबह में हो सकता है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश का कृष्णा जिला, रायलसीमा का कुरनूल जिला, तेलंगाना, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, और उत्तर केरल और दक्षिण छत्तीसगढ़ में पृथक स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। आंध्र प्रदेश के तटों पर पहले से ही भारी बारिश शुरू हो गई है। अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के शहरों में भीषण बारिश होने और तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, श्रीकाकुलम और काकीनाड़ा इस सिस्टम के रडार पर होंगे और सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्र हो सकते हैं। दक्षिणी ओडिशा के जिलों गजपति, गंजाम, कोरापुट, रायगड़ा, मलकानगिरी और पूरी में भी आज मूसलाधार वर्षा का अनुमान है। सामान्य जन-जीवन इस बारिश से प्रभावित हो सकता है।
डिप्रेशन के प्रभाव से दक्षिणी ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों और उत्तरी तटीय तमिलनाडु तक बंगाल की खाड़ी में हलचल काफी अधिक रहेगी जिससे समुद्री गतिविधियों को कम से कम 12 और 13 अक्तूबर को टालने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इन भागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ भी चल रही हैं।
लैंडफॉल के बाद डीप डिप्रेशन कमजोर पड़ता जाएगा। पहले यह डिप्रेशन बनेगा और उसके बाद इसके निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। इस दौरान यह पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और तेलंगाना को पार कर महाराष्ट्र पर पहुंचेगा। तेलंगाना और विदर्भ तथा मराठवाड़ा में भी 12 अक्तूबर को मध्यम से भारी बारिश शुरू हो जाएगी और 13 अक्तूबर को इन भागों में कई स्थानों पर मूसलाधार वर्षा देखने को मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...