Google Analytics Meta Pixel पीएम मोदी ने UAE के अखबार को दिया खास इंटरव्यू,कहा-विकासशील देशों की वजह से समस्या उत्पन्न नहीं हुई: पीएम - Ekhabri.com

पीएम मोदी ने UAE के अखबार को दिया खास इंटरव्यू,कहा-विकासशील देशों की वजह से समस्या उत्पन्न नहीं हुई: पीएम

, COP28 से पहले इन मुद्दों पर विस्तार से रखी अपनी बात

नई दिल्ली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात के एक अखबार को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा, ‘भारत को उम्मीद है कि संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में आयोजित COP28 प्रभावी जलवायु कार्रवाई में नई गति लाएगा। भारत और संयुक्त अरब अमीरात हरित और अधिक समृद्ध भविष्य को आकार देने के लिए एक साथ खड़े हैं। हम जलवायु कार्रवाई पर वैश्विक चर्चा को आगे बढ़ाने और उस पर अमल करने के अपने संयुक्त प्रयासों में दृढ़ हैं।जलवायु फाइनेंस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह जानना बहुत जरूरी है कि विकासशील देशों की वजह से समस्या उत्पन्न नहीं हुई है और न ही उनकी वजह से यह इतनी बड़ी हुई है। फिर भी विकासशील देश इसके समाधान का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, वे आवश्यक वित्तपोषण और प्रौद्योगिकी तक पहुंच के बिना इसमें योगदान नहीं दे सकते। इसलिए मैं जरूरी जलवायु वित्तपोषण और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक सहयोग की पुरजोर वकालत करता हूं।उन्होंने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात हरित और अधिक समृद्ध भविष्य को आकार देने में भागीदार के रूप में खड़े हैं। मेरा मानना है कि जलवायु कार्रवाई समानता, जलवायु न्याय,  साझा दायित्व और साझा क्षमताओं पर आधारित होने चाहिए। इन सिद्धांतों का पालन कर हम एक स्थायी भविष्य की ओर एक रास्ता बना सकते हैं, जो किसी को भी पीछे नहीं छोड़ता है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्लोबल साउथ की विकास प्राथमिकताओं से समझौता न किया जाए। मुझे खुशी है कि हाल ही में नई दिल्ली जी20 के दौरान शिखर सम्मेलन में इसको उचित रूप से संबोधित किया गया है। इसमें वैश्विक स्तर पर सभी स्रोतों से निवेश और जलवायु वित्त को अरबों से खरबों डॉलर तक तेजी से और बड़े पैमाने पर बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

Read Also  छत्तीसगढ़ में और महंगी होगी बिजली
सीओपी28 की मेजबानी पर कही यह बात
उन्होंने कहा कि सीओपी28 में हमें जलवायु वित्त पर नए सामूहिक मात्रात्मक लक्ष्य (एनसीक्यूजी) पर विश्वसनीय प्रगति की उम्मीद है। हमें खुशी है कि यूएई सीओपी28 की मेजबानी कर रहा है। मैं इस विशेष अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात की सरकार और लोगों को बधाई देता हूं। दोनों देश जलवायु परिवर्तन की गंभीर वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *