Google Analytics Meta Pixel तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत, हनुमान मंदिर पहुंचे जेपी नड्डा, हार के बाद कांग्रेस में मंथन शुरू - Ekhabri.com

तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत, हनुमान मंदिर पहुंचे जेपी नड्डा, हार के बाद कांग्रेस में मंथन शुरू

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत पाकर 163 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली। छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें जीतकर सत्ता कब्जाने में सफल रही है। मिजोरम में मतगणना जारी है। तेलंगाना में भाजपा भले ही 8 सीटों पर जीतने में सफल हुई है लेकिन पार्टी के लिए अच्छी बात ये है कि पार्टी का राज्य में वोट प्रतिशत बढ़कर दोगुना हो गया है। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को तेलंगाना में 6.98 प्रतिशत वोट मिले थे और इस बार भाजपा का वोट शेयर बढ़कर 13.9 फीसदी हो गया है।

Read Also  भाजपा जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र...पार्टी के 9 पदाधिकारियों को लेकर की ये बड़ी मांग...पढ़िए पूरा पत्र


हनुमान मंदिर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की।

हार के बाद कांग्रेस में मंथन शुरू

हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आज पार्लियामेंट्री स्ट्रैटेजी ग्रुप की बैठक बुलाई है। यह बैठक सोमवार शाम पांच बजे सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास पर होगी। इस बैठक में शीतकालीन सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कर्जमाफी और मुफ्त शिक्षा जैसे दांव खेलकर भी पस्त हो गई। माना जा रहा है कि कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में भीतरघात और गुटबाजी ले डूबी। साथ ही बघेल सरकार पर घोटालों के भी आरोप लगे। खासकर महादेव एप को लेकर जो विवाद हुआ, उससे भी सरकार की छवि पर असर पड़ा।

Read Also  महादेव एप मामले को लेकर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयानः बोले- पहले साबित को करें कि पैसा भूपेश बघेल को मिला है
मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत में शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की खूब चर्चा हो रही है। कई नेताओं का कहना है कि यह योजना भाजपा सरकार के लिए गेमचेंजर साबित हुई। इनके अलावा पीएम मोदी के चेहरे, संगठन की शक्ति के दम पर भाजपा ने लगातार पांचवी बार कांग्रेस को पटखनी दी।

चुनाव नतीजों के बाद सीएम पद के दावेदारों पर फोकस

चुनाव नतीजों के बाद अब सभी की निगाहें सीएम पद के संभावित दावेदारों पर टिक गई हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां कई नामों की चर्चा है। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महंत बालक नाथ के नामों की चर्चा है। इनके अलावा राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी भी इस दौड़ में शामिल हैं।

राजस्थान में सीएम पद के लिए मंथन शुरू
राजस्थान में भाजपा की बंपर जीत के बाद सीएम पद के लिए मंथन शुरू हो गया है। राजस्थान के कई नेता पद की दावेदारी की दौड़ में आगे हैं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं। इन कद्दावर नेताओं के अलावा, सीएम पद के लिए एक और नाम की चर्चा जोरों पर है और वह है तिजारा के भाजपा उम्मीदवार महंत बालकनाथ, जिन्होंने कांटे की टक्कर के बावजूद जीत दर्ज की।
कांग्रेस उम्मीदवार ने की रेवंत रेड्डी के सीएम बनने की अध्यक्षता
तेलंगाना में भारी जीत के बाद वारंगल पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कोंडा सुरेखा ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है। टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी आलाकमान के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। तेलंगाना अब “जनता के शासन” का गवाह बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *