Google Analytics Meta Pixel जानलेवा हुई बारिश, हैदराबाद में दीवार गिरने से बच्चे समेत 9 लोगों की मौत - Ekhabri.com

जानलेवा हुई बारिश, हैदराबाद में दीवार गिरने से बच्चे समेत 9 लोगों की मौत

पूरा देश एक तरफ कोरोना संकट से जूझ रहा है तो दूसरी ओर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। यह बारिश जानलेवा साबित हो रही है। लगातार हो रही बारिश से हैदराबाद में एक की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक नवजात बच्‍चे समेत नौ लोगों की जान चली गई। उधर,  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आंध्र सरकार ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को इस बाबत पत्र लिख अलर्ट रहने को कहा है।

वहीं, एक अन्य घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक चालीस साल की महिला और 15 साल की उसकी बेटी शामिल है। तेज बारिश के कारण इब्राहिमपटनम इलाके में पुराने घर की छत गिरने से ये दो मौतें हुई हैं।

आध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के पुराने शहर में भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह गया। इस हादसे में मलबे में दबकर 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हुए हैं। आसमानी कहर से हैदराबाद में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी है। फलकनुमा क्षेत्र के एसीपी एमए माजिद ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें खबर मिली है कि इस दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि घटनास्थल पर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मैंने लिफ्ट दी।

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के कई इलाकों में लगातार बारिश जारी है। सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं, पुरानी कई पुरानी दीवारें भी गिर गई हैं। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि खुद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में मकान पर बोल्डर गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।

Read Also  साल के आखिरी दिन DRDO ले आया प्रलय मिसाइल

बताया जा रहा है कि हैदराबाद में रविवार से ही बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण कई इलाके पानी में डूब गए हैं, इनमें टोली चौकी, दम्मीगुडा, अट्टापुर मेन रोड शामिल हैं। वहीं, सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि लोग घरों के अंदर ही रहने पर मजबूर हो गए हैं।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने राहत-बचाव कार्य के लिए SDRF टीम को उतार दिया है। बताया जा रहा है कि SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू का काम कर रही है और पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारी बारिश के कारण जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार का कहना है कि पिछले 24 घंटे में तकरीबन 20 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं, एलबी नगर में 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर बारिश दर्द हुई है। वहीं, हालात को लेकर मुख्यमंत्री केसीआर ने रिपोर्ट मांगी है। साथ ही प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

वहीं बारिश के चलते उस्मानिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि 14 और 15 अक्तूबर को निर्धारित उस्मानिया विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में होने वाली सभी परीक्षाएं मूसलाधार बारिश के कारण स्थगित कर दी जाती हैं। 16 अक्तूबर से परीक्षाएं समय सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी। स्थगित परीक्षाओं की अनुसूची शीघ्र ही सूचित की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *