Google Analytics Meta Pixel बहुरूपिया प्रतियोगिता के एकल में हनुमान जी प्रथम, समूह में तांत्रिक प्रथम - Ekhabri.com

बहुरूपिया प्रतियोगिता के एकल में हनुमान जी प्रथम, समूह में तांत्रिक प्रथम

मनेन्द्रगढ़ में बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 70 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एकल में हनुमान जी प्रथम और समूह में तांत्रिक प्रथम रहे। बहुरूपिया कला को प्रोत्साहित करने व विदा वर्ष को खुशनुमा बनाने और नये वर्ष के स्वागत के उद्देश्य से सांस्कृतिक मंच मनेन्द्रगढ़ द्वारा रविवार को बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोपहर बारह बजे से शाम पांच बजे तक बहुरूपिया कलाकारों ने अपनी भाव-भंगिमा व उत्कृष्ठ कला से नगरवासियों व बाहर से आये जनसैलाब का भरपूर मनोरंजन किया। नगर के दस विभिन्न स्थानों पर बैठे निर्णायक गणों के द्वारा बहुरूपिया कलाकारों को जमकर परखा गया। वहीं मोबाइल निर्णायक भी शहर में घूम-घूमकर बहुरूपिया कलाकारों को परखते रहे जहां उनके प्रदर्शन को देखकर निर्णायकों द्वारा अंक दिए गए।

 

 

 

 

बहुरूपिया कलाकारों में बाल विवाह अपराध, नशामुक्त भारत अभियान, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक शराब, जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान, कम उम्र में घर का बोझ उठाती नारी, ऑनलाइन बाजार से रोजी रोटी को खतरा, महंगाई की मार झेलती लाडली बहना,लैला-मजनू, भारत माता, जंगल बचाओ आदिवासी आंदोलन, छत्रपति शिवाजी, चंद्रयान-3, चलो अयोध्या धाम, देश का सिपाही, शिव का अर्द्धांगिनी रूप, भगवान कृष्ण, काला बाबा, काशी के अघोरी और महादेव, अंधविश्वास उन्मूलन करते सर्वधर्म बाबा, वृद्ध माता-पिता, सिकंदर, हनुमान, मदर टेरेसा, बिच्छू, एड्स से बचाव, आत्मरक्षा के लिए बेटियों को प्रशिक्षण, सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए जागरूकता लाते यमराज, गौवंश संरक्षण का संदेश देते विभिन्न रूप अख्तियार किए एकल और समूह मिलाकर सत्तर से अधिक बहुरूपिया कलाकारों ने नगरवासियों का भरपूर मनोरंजन कर अपनी कला के माध्यम से शहर की जनता का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। शाम पांच बजे तक बहुरूपिया कलाकारों के प्रदर्शन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह स्थल श्री राम मंदिर प्रांगण में किया गया।

Read Also  आज जया एकादशी करें भगवान विष्णु की पूजा और व्रत, नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होगा खत्म

 

 

 

पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से पुराने साल की विदाई और नए वर्ष के स्वागत में साल के अंतिम दिन 31 दिसम्बर को जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में आयोजित बहुरूपिया प्रतियोगिता ने एक उत्सव का रूप ले लिया है जिसमें पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रांतों के प्रतिभागी शामिल होते हैं वहीं आसपास कोयलांचल क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी तादात में लोग बहुरूपिया कलाकारों की हौसला आफजाई के लिए मनेंद्रगढ़ आते हैं जिससे शहर में दिन भर चहल-पहल बनी रहती है। प्रतियोगिता का पहला पुरस्कार समूह वर्ग में अंधविश्वास उन्मूलन को लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले गुरुचरण सिंह कालरा को और एकल वर्ग में हनुमान जी का अभिनय करने वाले अर्जुन जायसवाल को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल रहे । इस मौके पर मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल , कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा प्रमुख रूप से उपस्तिथ थे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *