साल 2023 के आखिरी दिन राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर संतरे का मुरब्बा (जैम) बनाने का वीडियो शेयर किया है। इसे बनाने में सोनिया गांधी उनकी मदद कर रही हैं। 5 मिनट के इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि ये मुरब्बा राहुल और सोनिया कांच के जार में भर रहे हैं। इन जारों पर एक टैग लगा है, जिसमें लिखा है- विद लव, सोनिया एंड राहुल। वीडियो में एक ऐसा मोमेंट भी दिखाया है जब राहुल सोनिया से कह रहे हैं, अगर BJP के लोग चाहें तो उन्हें ये जैम मिल सकता है। इस पर सोनिया मजाक में कह रही हैं- वे इसे हमपर वापस फेंक देंगे।
जब दोनों मां-बेटे किचन में थे तो सोनिया गांधी ने बताया कि राहुल की जिद उन्हें बहुत परेशान करती है। सोनिया बताती हैं कि वे खुद भी बहुत जिद्दी हैं। लेकिन राहुल की एक खूबी भी है, जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है कि राहुल गांधी बहुत केयरिंग हैं। सांसद राहुल ने बताया कि यह उनकी बहन प्रियंका की रेसिपी है। उन्होंने ही इस रेसिपी को ढूंढा और उसमें सुधार किया। वे बस इसे बना रहे हैं। ये उनकी मां सोनिया का फेवरेट जैम है। राहुल कहते हैं, उन्हें पहले अचार भी पसंद नहीं था, लेकिन अब उन्हें यह पसंद है। राहुल ने यह भी बताया कि फैमिली में सबसे अच्छी कुक सोनिया गांधी की मां थीं, जिन्होंने गांधी परिवार के कश्मीरी रिश्तेदारों से कई व्यंजन सीखे।
वीडियो में सोनिया बताती हैं- जब कोई भारतीय व्यक्ति विदेश जाता है, मैं आज के बारे में बात नहीं कर रहा हूं क्योंकि अब हर जगह भारतीय रेस्तरां हैं…आप ब्रिटेन या अन्य जगहों पर खाने से तालमेल नहीं बिठा सकते। जब मैं यहां आई तो मुझे तालमेल बिठाने में समय लगा। सोनिया ने कहा कि उन्हें भारतीय स्वादों विशेषकर मिर्च और हरे धनिये के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा। अब जब भी वह विदेश से आती हैं तो सबसे पहली चीज जो वह चाहती हैं वह है अरहर (तुअर) की दाल और चावल।
राहुल गांधी ने इस वीडियो में यह भी बताया है कि जब वह इंग्लैंड में पढ़ रहे थे तो उन्होंने बेसिक कुकिंग स्किल सीखी क्योंकि तब उनके पास कोई विकल्प नहीं था। राहुल कहते हैं- खाने को लेकर बड़ी तादाद में राजनीतिक लड़ाई हुई है। गांधीजी का भोजन के बारे में एक विशेष दृष्टिकोण था – शाकाहारी, बकरी का दूध और उनके पास न्यूट्रीशनल फूड का सेट था। मेरे पास भी एक न्यूट्रीशनल फूड सेट है, जो गांधीजी से थोड़ा अलग है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...