Google Analytics Meta Pixel नवरात्रि विशेष: शक्ति स्वरूपा शख्सियत - हर्षा साहू - Ekhabri.com

नवरात्रि विशेष: शक्ति स्वरूपा शख्सियत – हर्षा साहू

सेल्फडिफेंस की सीख है जरूरी, अपनी रक्षा करना है जरूरी

रायपुर। हम नौ दिन नौ देवियों के रूपों की पूजा करते हैं। आज के समय में अपने आप को स्थापित करने के लिए हमारे आस-पास भी देवी के ये नौ रूप देखने को मिलते हैं। बस जरूरत है तो अपने सोच में और देखने के नजरिए में बदवाल की। हमारे आस पास ऐसी कितनी ही शक्तियां हैं जिन्हें हम पहचान नहीं पाते या यूं कहें पहचानने की कोशिश नहीं करते। नरी एक ही है लेकिन अगल अगल रूपों में वह काम कर संसार को बदलने की कोशिश कर रही हैं। नवरात्री में शक्ति के अलग-अलग रूपों को बयां करती ऐसी शख्सियत से मिलाएंगे जो खुद आत्मनिर्भर निडर और निर्भीक होने के साथ-साथ दो लाख से भी ज्यादा महिलाओं-युवतियों और बच्चियों को सेल्फडिफेंस के गुर सिखा कर आत्मरक्षा के लिए तैयार कर रही हैं- महिलाओं के साथ हैवानियत भरा व्यवहार करने वालों पर वार करना सिखा रही हैं। वह कोई और नहीं बल्कि कराटे चैंपियन हर्षा साहू हैं, जिन्होंने पूरी दुनियां में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।


हर्षा अपने कराटे के बल पर 10 नेशनल और 1 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अनाचार को रोकने के लिए काम कर रही हैं। वह सेल्फडिफेंस के गुर सिखा कर लोगों को अपनी सुरक्षा करने की सीख दे रहीं है। हर्षा की माने तो आए दिन बलात्कार की खबरों को देख लगता है कि हर महिला, युवति और सबसे ज्यादा अधिक छोटी बच्चियों को भी खुद के बचाव के तरीका का पता होना चाहिए। अधिकांश बलात्कार की घटना नाबालिक लड़कियों और बच्चियों के साथ देखने को मिलती हैं क्योंकि वह अपनी रक्षा नहीं कर पाती हैं। उनमें इनती न तो समझ होती है और न ही बचने के लिए ताकत होती है। इस लिए बचपन से ही इन्हें ताकवार बनाना जरूरी है।

Read Also  अमेरिका में ही बनें आईफोन, ट्रंप की एप्पल को चेतावनी, 25% टैरिफ की धमकी

70 वार्ड की हर मितानिन को करना है ट्रेंड

अब के समय में किसी भी समय महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ऐसे में अगर देर रात आपको कहीं अकेले जाने की नौबत आए तो आप सक्षम रहें ये कोशिश करनी चाहिए। इसे पूरा करने के लिए हर्षा राजधानी के 70 वार्ड में कार्य करने वाली मितानिनों को भी सेल्फडिफेंस की ट्रेनिंग देना शुरु की हैं। अब तक 25 से अधिक मितानिन ट्रेंड हो चुकी हैं। कई बार ऐसा होता है कि आधी रात को भी उन्हें लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ना पड़ता है ऐसे में सेल्फडिफेंस जरूरी हो जाता है। वह अपनी क्लास में अपहरण के दौरान बचाव के तरीके भी लोगों को सिखती हैं।

पछाड़ सकती हैं 5 लड़कों को एक साथ

हर्षा की मानें तो अगर अटैक की पोजिशन में पांच लड़के भी अपको पकड़े हैं तो आप बच सकती है। कुछ ऐसे ही ट्रेनिंग अभी वह दे रही हैं। अगर अपको कोई जबदस्ती पकड़े तो अपना बचाव के लिए बालों और कपड़ों में लगी पिन, दुपट्टा, कीरिंग जैसी चीजों का भी उपयोग कर सकती हैं। हर्षा ट्रेनिंग में ऐसे ही ट्रिक्स बताती हैं, जिससे आसानी से बचाव किया जा सकता है।

असली शिक्षा यही है

एजुकेशन में आगे बढ़ने के साथ-साथ एक विषय कराटे का भी होना चाहिए। अब के गंदे महौल में लड़के और लड़कियां कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें खुद ही अपनी सुरक्षा करनी आए इसके लिए स्कूलों में एक विषय के रूप में कराटे को अनिवार्य रूप से पढ़ाई में शामिल करना चाहिए। इससे बहुत बदवाल आएगा।साथ ही बच्चियों में बचपन से ही अपनी रक्षा के लिए आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Read Also  काजू के पेड़ों से हर वर्ष 20 हजार की आमदनी

सेल्फ डिफेंस वीडियो:

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *