Google Analytics Meta Pixel स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अंबिकापुर जिला अस्पताल की टटोली नब्ज - Ekhabri.com

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अंबिकापुर जिला अस्पताल की टटोली नब्ज

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से बात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी पंजीयन काउंटर, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, सहित विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया।

Read Also  बस्तर में मतदान कल : मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण


जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से मेडिकल लैब में मुलाकात की और उनसे पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक ली। बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमणेश मूर्ति, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ पीएस सिसोदिया और सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता ने जिले में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों की उपलब्धता, कोविड प्रबंधन की तैयारी और मानव संसाधन की जानकारी दी।

 

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैठक में अधिकारियों को चिकित्सालयों में साफ-सफाई, शौचालयों में आवश्यक सुधार, पानी की व्यवस्था के साथ-साथ अनुपयोगी सामानों को परिसर से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से दवाइयों की आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट हेतु सरगुजा के चयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार रखें। सेवा भाव के साथ मरीजों का इलाज करें। जायसवाल ने कहा कि आपात ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर एवं नर्स निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे मरीजों को किसी तरह की असुविधा या परेशानी ना हो। इस दौरान अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित जनप्रतिनिधि एवं चिकित्सकगण मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *