Google Analytics Meta Pixel घरेलू काम करने वाली महिला ने दो लड़कियों के साथ मकान मालकिन को बंधक बना कर दिया लूट की वारदात को अंजाम - Ekhabri.com

घरेलू काम करने वाली महिला ने दो लड़कियों के साथ मकान मालकिन को बंधक बना कर दिया लूट की वारदात को अंजाम

10 जनवरी की सुबह थाना चक्रधरनगर प्रभारी प्रशांत राव अहेर को उनके क्षेत्रांतर्गत सूर्या बिहार कॉलोनी के मुकेश अग्रवाल द्वारा फोन पर उनकी कालोनी में 3 लड़कियों द्वारा पड़ोस में रहने वाली शालिनी अग्रवाल नाम की महिला के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाकर आलमारी में रखे करीब 7-8 लाख के ज्वेलरी और 20 हजार रूपये नकद लेकर फरार होने की जानकारी मिली । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई और स्वयं अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू की गई। एसएसपी सदानंद कुमार ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर कमान संभालते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा की मॉनिटरिंग में तत्काल एसडीओपी दीपक मिश्रा, डीएसपी निकिता तिवारी और साइबर सेल की टीम को मौके के लिए रवाना कर सभी थाना प्रभारी को अलर्ट कर नाकेबंदी और सघन जांच के निर्देश दिए।मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पीड़ित महिला शालिनी अग्रवाल पति दिनेश अग्रवाल उम्र 40 वर्ष निवासी सूर्या सूर्य विहार कॉलोनी रायगढ़ ने बताया कि उसके पति दिनेश अग्रवाल क्रेशर व्यवसायी हैं और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। शालिनी रायगढ़ में अकेली रहती है, शालिनी ने बताया कि उसके घर में काम करने वाली सहायिका (बाई) छुट्टी चले जाने पर मोहल्ले में कॉलोनी में काम करने वाली एक अन्य लड़की नीतू को उसके घर काम करने के लिए सहायिका (बाई) ढूंढने को बोली थी जिसने सोनूमुडा की नेहा शर्मा नाम की लड़की को घर के कामों के लिए मिलवाया था । नेहा शर्मा 7 जनवरी से इनके घर काम कर रही थी। रोज की तरह आज 10 जनवरी की सुबह नेहा 8:00 बजे आई पर आज दो और लड़कियों को भी साथ लाई थी। नेहा ने बताया कि उसकी दादी का देहांत हो गया है आज काम करने के बाद दोपहर में उन दोनों लड़कियों के साथ दादी के घर जाएगी जिसके बाद शालिनी नहाने चली गई और 10 मिनट बाद जैसे ही बाथरूम से निकली । वहीं ताक में खड़ी नेहा और उसके साथ आयी दोनों लड़कियां ने शालिनी के निकलते ही पहले पीछे से वार किया और उसके बाद जब शालिनी अपने होश खोने लगी तब उसके मुंह और हाथ पैरों को दुपट्टे से बांधकर उससे मारपीट कर आलमारी की चाबी के संबंध में पूछना चालू किया जिस पर भयभीत होकर शालिनी ने लड़कियों को आलमारी की चाबी की जानकारी दी और उसे छोड़ देने की गुहार की । लड़कियां आलमारी में रखे नगद और ज्वेलरी लेकर फरार हो गईं । लड़कियों के जाने के बाद शालिनी ने प्रयास करते हुए स्वयं को दुपट्टे से आजाद कर आसपड़ोस के लोगों और पड़ोसी मुकेश अग्रवाल को घटना बताई ।

Read Also  पुलिस ने सुलझाई चार साल पहले हुई हत्या की गुत्थी, प्रेमी ने ही प्रेमिका की गला घोंटकर की थी हत्या, फिर खाई में फेंक दी थी लाश


Read Also  पल्ली-बारसूर 39 किलोमीटर सड़क बनी तो दंतेवाड़ा से नारायणपुर की घट गई 100 किलोमीटर दूरी

एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशानुसार तत्काल एक टीम ने सोनूमुड़ा जूटमिल जाकर नेहा और उसके साथियों के फोटोग्राफ्स और अन्य जानकारियां प्राप्त की जिसे सभी थाना प्रभारियों को शेयर कर शहर से भाग निकलने के रास्तों पर नाकेबंदी की गई वहीं चक्रधरनगर साइबर सेल की दूसरी टीम बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन को चेक कर रही थी जिन्होंने रेल्वे स्टेशन के पास संदिग्ध लड़कियों को शिवम होटल के पास घेराबंदी कर पकड़ा । पूछताछ में लड़कियों से अपना नाम नेहा शर्मा, ममता महंत और राखी चौहान सभी निवासी सोनूमुड़ा बताया है । घटना को लेकर मुख्य आरोपिया नेहा शर्मा ने बताया कि 3 दिन शालिनी अग्रवाल के घर काम करने के दौरान उसे शालिनी के अकेले होने और घर में जेवरातों की जानकारी मिल गई थी, उसने ही लूट का पूरा प्लान बनाकर मोहल्ले की राखी चौहान और ममता महंत के साथ इस लूट की प्लानिंग की थी। आरोपियों ने बताया कि लूट के बाद शिवम होटल में रुक कर अगली कोई भी ट्रेन से उड़ीसा की ओर भागने का इनका प्लान था, इससे पहले ही वे पुलिस के हाथ आ गई । चक्रधरनगर पुलिस लूट के अपराध में आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे लूट का अपराध कायम कर कार्रवाई कर रही है ।

एसएसपी श्री सदानंद कुमार के कुशल दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन में साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा व हेड क्वाटर/आईयुसीएडब्लु डीएसपी निकिता तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव Prashant Rao Aher के नेतृत्व में चंद घंटों में आरोपियों की धरपकड़ और पूरी मशरूका की बरामदगी में साइबर सेल प्रभारी सुखनंदन पटेल, साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेनु सिंह आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, विक्रम सिंह, नरेश रजक, सुरेश सिदार, प्रमोद सागर तथा चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, लोमश राजपूत, रवि किशोर साय आरक्षक अभय यादव, सुशील यादव, चन्द्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक अनिता बेक शामिल थे । एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा पूरी टीम को बधाई देकर पुलिसकर्मियों को उत्साहवर्धन के लिये 10 हजार रूपये नगद ईनाम की घोषणा कर प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया । वहीं पीड़ित महिला शालिनी अग्रवाल तथा कॉलोनीवासी द्वारा पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम को कंट्रोल रूम आकर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया गया ।

Read Also  नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात

गिरफ्तार आरोपिया –
(1) नेहा शर्मा पति जितेन्द्र शर्मा 24 साल निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल
(2) राखी चौहान पिता जग्रनाथ चौहान 20 साल निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल
(3) ममता महंत पिता अगर दास उम्र 20 साल निवासी सोनूमुड़ा थाना जूटमिल

आरोपियों से जप्त मशरूका –
(1) 140 ग्राम सोने के जेवराज कीमत 7 लाख रूपये (2) 60 चांदी के सिक्के कीमत करीब 30,000 रूपये (3) 4 हाथ घड़ी (4) 1 मोबाईल (5) 20000 रूपये नकद कुल करीब 8 लाख रूपये की सम्पत्ति

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *